फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Helen Birthday: सलमा से लेकर सलमान खान तक, हेलेन के बारे में क्या सोचता है खान परिवार का एक-एक सदस्य? जानें

Thu, 21 Nov 2024 10:10 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की अदाकारा और डांसर हेलेन आज 21 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। पटकथा लेखक सलीम खान से शादी रचाकर वे खान परिवार की सदस्य बन गईं। शुरुआती कुछ तकरार के बाद इस परिवार ने भी हेलेन को मोहब्बत के साथ अपनाया है। आइए जानते हैं खान फैमिली के सदस्य हेलेन के बारे में क्या सोचते हैं?
विज्ञापन
हेलेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दर्शकों को खींचने के लिए बॉलीवुड फिल्मों में आइटम नंबर्स का तड़का लगाया जाता है। यह चलन बहुत पुराना है। एक वक्त था, जब किसी फिल्म में हेलेन की मौजूदगी होने भर पर दर्शक फिल्म देखे दौड़ पड़ते थे। कैबरे डांस को उन्होंने लोकप्रिय बनाया। इंडस्ट्री की पहली आइटम गर्ल के रूप में मशहूर कुक्कू मोरे ने हेलेन की एंट्री फिल्मों में कराई। तब हेलेन की उम्र बहुत कम थी। 'मेरा नाम चिन चिन चू' गाने से सफलता के शिखर पहुंची हेलेन ने 'यम्मा यम्मा' और 'ओ हसीना जुल्फों वाली' जैसे गानों पर अपने डांस से खूब दिल जीते। फिल्मों में काम करने के दौरान उनकी मुलाकात सलीम खान से हुई और दोनों एक-दूसरे पर दिल हार बैठे और फिर शादी कर ली। पहले से शादीशुदा सलीम खान के परिवार के लिए हेलेन को अपनाना कितना मुश्किल रहा? जानते हैं...

विज्ञापन

हेलेन से शादी के बाद सलीम खान ने परिवार को कैसे समझाया? 
डॉक्यू सीरीज 'एंग्री यंग मेन' में अरबाज खान यह बात कह चुके हैं कि सलीम खान ने पूरे परिवार को साथ बिठाकर समझाया कि वे हेलेन का सम्मान करें। सीरीज में सलीम खान भी कहते दिखे कि उन्होंने अपने सभी बच्चों को बैठाकर अपने और हेलेन के रिश्ते के बारे में जानकारी दी थी। सलीम ने कहा कि, 'मैंने सभी बच्चों को बैठाया और उनसे चर्चा की। मैंने उनसे कहा, 'आप इसे अभी नहीं समझ पाएंगे, लेकिन जब आप बड़े होंगे तो इसे समझ जाएंगे। मैं हेलन आंटी से प्यार करता हूं और मैं जानता हूं कि आप उनसे उतना प्यार नहीं कर सकते जितना आप अपनी मां से करते हैं, लेकिन मैं उनके लिए भी वही सम्मान चाहता हूं'। एक इंटरव्यू के दौरान सलीम खान ने यह भी कहा कि सलमा खान दूसरी शादी के खिलाफ थीं, इसलिए उनके बच्चे भी। लेकिन वो कहावत है ना कि समय से बड़ा मरहम कोई नहीं। धीरे-धीरे तीनों भाईयों और खुद सलमा खान को महसूस हुआ कि हेलेन उतनी बुरी नहीं हैं, जितना वो समझते हैं, बल्कि वो बहुत ही अच्छी हैं। इसके बाद परिवार में मानो सबकुछ सही हो गया।

'मेरे पास मां हैं, वो भी दो-दो': सलमान खान
डॉक्यू सीरीज 'एंग्री यंग मेन' के इवेंट में सलमान खान पहुंचे थे। इस दौरान सलमान खान ने फिल्म ‘दीवार’ का एक आइकॉनिक डायलॉग बोला, लेकिन इसे अपने अंदाज में थोड़ा मॉडिफाई कर दिया। दरअसल, सलमान से पूछा गया कि उन्हें इस बेहतरीन जोड़ी (सलीम-जावेद) का लिखा कौन सा डॉयलॉग सबसे पसंद है? इस पर उन्होंने ‘दीवार’ फिल्म के इस डायलॉग को चुना और अपने अंदाज में कहा, 'मेरे पास मां है वो भी दो-दो'। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सलमान खान सौतेली मां हेलेन का कितना सम्मान करते हैं। सलमान खान अपनी मां सलमा के बेहद करीब हैं। लेकिन, हेलेन को भी वे खूब सम्मान देते हैं। 

वे हमारी जिंदगी का हिस्सा हैं: अरबाज खान
अरबाज खान ने सीरीज में खुलासा किया है कि पिता की दूसरी शादी के बाद उनकी मां सलमा खान ने उन्हें कभी सलीम खान के खिलाफ नहीं भड़काया। अरबाज खान ने सौतेली मां हेलन के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा, 'वे और बाकी सारे भाई-बहन हेलन को आंटी कहते थे और शादी के बाद भी यही कहना जारी रखा। अरबाज ने कहा, 'हम उन्हें आंटी कहकर बुलाते हैं, लेकिन उन्हें मां की तरह ही मानते हैं, वे हमारी जिंदगी का हिस्सा हैं'। 
Matka Box Office Day 7: बॉक्स ऑफिस पर 'मटका का बुरा हाल', वरुण तेज की फिल्म ने सातवें दिन कमाए इतने करोड़

सलमा खुद रखती हैं ख्याल
कोई भी महिला अपने पति की जिंदगी में आई किसी दूसरी महिला को पसंद नहीं करेगी। एक वक्त पर सलमा खान के मन में भी हेलन को लेकर इसी तरह का मनमुटाव रहा। लेकिन, आज दोनों के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। हेलन के साथ सलमा खान के रिश्ते पर बात करते हुए अरबाज खान खुद खुलासा कर चुके हैं कि वे सारे भाई-बहन तो हेलन की इज्जत करते ही हैं, लेकिन उनसे भी ज्यादा उनकी मां सलमा इस बात का ख्याल रखती हैं कि हेलेन परिवार की हर चीज का हिस्सा बनें।
Nayanthara-Dhanus Controversy: धनुष-ऐश्वर्या के कॉपीराइट विवाद पर नेटिजन्स ने नेटफ्लिक्स को घेरा, किए ये सवाल
विज्ञापन

अलवीरा की शादी में छपा हेलेन का भी नाम
साल 1995 में सलीम और सलमा की बेटी अलवीरा खान की जब शादी हुई तो हेलेन के नाम को भी उसमें शामिल किया गया। यह देखकर धर्मेंद्र हैरान रह गए थे। दरअसल, अरबाज खान के चैट शो द इन्विंसिबल्स में हेलेन ने खुद बताया, 'जब अलवीरा की शादी होने वाली थी और शादी के कार्ड छपे तो उसमें लिखा था सलीम खान, सलमा खान, हेलेन खान और बच्चे आपको आमंत्रित करते हैं। वे जब इस कार्ड को धर्मेंद्र के पास लेकर गईं, तो धर्मेंद्र यह देखकर चौंक गए कि उनका नाम भी जोड़ा गया है। हेलेन ने कहा कि मैं इसे कभी नहीं भूलूंगी'।
IFFI Goa 2024: युवा निर्माताओं को अभिनेता-निर्देशक बोमन ईरानी की सलाह, बोले- मुझसे मत लीजिए प्रेरणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें