भंसाली की पहली वेब सीरीज
बता दें कि 'हीरामंडी' भंसाली का पहला वेब सीरीज प्रोजेक्ट है। वह इसमें कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इस सीरीज से कई स्टार्स का नाम जुड़ चुका है। खबरे हैं कि रेखा और मुमताज इसमें नजर आएंगी। इनके अलावा सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा और शर्मिम शहगल पहले से ही कास्ट किए जा चुके हैं। सीरीज को काफी बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। अब फरदीन खान भी इसकी स्टारकास्ट में शामिल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वेब सीरीज में अब फरदीन खान की एंट्री हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने अपना कुछ हिस्सा भी शूट कर लिया है और अब अगले शेड्यूल में वो बाकी की शूटिंग करेंगे।
फरदीन का होगा ओटीटी डेब्यू
बता दें कि इस आगामी सीरीज के जरिए फरदीन खान ओटीटी की दुनिया में डेब्यू करेंगे। यह इनका पहला ओटीटी प्रोजेक्ट है। फरदीन खान काफी लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। इस सीरीज के अलावा वह फिल्म 'विस्फोट' से फिल्मों में वापसी करेंगे। 'विस्फोट' में फरदीन खान के साथ रितेश देशमुख भी होंगे। इससे पहले दोनों साथ में फिल्म 'हे बेबी' में नजर आ चुके हैं।
यहां होगी रिलीज
बता दें कि भंसाली ने वेब सीरीज में आजादी से पहले का लाहौर या यूं कहें कि पाकिस्तान दिखाने के लिए एक जबरदस्त सेट भी बनाया है। संजय लीला भंसाली अपने सेट्स के लिए तो काफी जाने जाते हैं। भंसाली बहुत बड़े स्तर पर इस वेब सीरीज का निर्माण कर रहे हैं। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।