फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nana Patekar: नाना पाटेकर ने नाथूराम गोडसे की भूमिका निभाने वाले अमोल कोल्हे का किया समर्थन, कहा- उन्हें भूमिका चुनने का हक है

Sat, 22 Jan 2022 06:01 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कोल्हे का बचाव करते हुए अभिनेता ने शनिवार को कहा कि एक कलाकार को उन्हें भूमिका चुनने का अधिकार है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह खुद कई साल पहले एक टीवी सीरियल में महात्मा गांधी के हत्यारे की भूमिका निभा चुके हैं।

विज्ञापन
नाना पाटेकर, अमोल कोल्हे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर आगामी फिल्म में नाथूराम गोडसे की भूमिका निभाने के लिए आलोचना झेल रहे राकांपा सांसद अमोल कोल्हे के बचाव में सामने आए है। कोल्हे का बचाव करते हुए अभिनेता ने शनिवार को कहा कि एक कलाकार को उन्हें भूमिका चुनने का अधिकार है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह खुद कई साल पहले एक टीवी सीरियल में महात्मा गांधी के हत्यारे की भूमिका निभा चुके हैं।

नाना पाटेकर ने आगे कहा कि "कोल्हे ने वह भूमिका तब की जब वह किसी अन्य पार्टी में थे और (राकांपा प्रमुख) शरद पवार पहले भी यह कह चुके हैं। बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं, लेकिन मैंने लगभग 30 साल पहले ब्रिटिश टीवी शो लॉर्ड माउंटबेटन: द लास्ट वायसराय" में नाथूराम गोडसे की भूमिका निभाई थी।"

विज्ञापन

नाना पाटेकर - फोटो : Twitter

इस दौरान सवाल करते हुए उन्होंने पूछा कि अगर मैं कोई किरदार निभा रहा हूं तो क्या इसका मतलब है कि में मैं उस किरदार के विचारों का समर्थन करता हूं? मैं एक कलाकार हूं, और मुझे भूमिका मिली है। यह एक कलाकार की पसंद है। उन्होंने कहा कि जब कोई उस चरित्र की विचारधारा का समर्थन करता है, तो सवाल पूछे जा सकते हैं, लेकिन एक कलाकार के लिए, यह उसकी रोटी है।

 
विज्ञापन

अमोल कोल्हे - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अशोक त्यागी द्वारा निर्देशित फिल्म व्हाई आई किल्ड गांधी में अभिनेता-राजनेता कोल्हे गांधी के हत्यारे के रूप में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग 2017 में हुई थी। लेकिन फिल्म में गोडसे की भूमिका निभाने के कारण कोल्हे को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है। कोल्हे की बता करे तो शिवसेना के साथ अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले कोल्हे 2019 में एनसीपी में शामिल हुए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें