फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ala Vaikunthapurramuloo Hindi: टीवी पर हिंदी में आएगी अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू, सभी की नजरें टीआरपी की ओर

Sat, 22 Jan 2022 03:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

‘अला वैकुंठपुरमलू’ फिल्म 6 फरवरी को  DHINCHAAK चैनल पर हिंदी में प्रसारित की जाएगी। गोल्डमाइंस टेलीफिल्म्स के ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन
#AlaVaikunthapurramulooHindi - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू’ हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन बीते रोज इसे थियेटर में रिलीज न करने का निर्णय लिया गया। अब खबर है कि ये फिल्म 6 फरवरी को  DHINCHAAK चैनल पर हिंदी में प्रसारित की जाएगी। गोल्डमाइंस टेलीफिल्म्स के ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


इसके अनुसार, AlaVaikunthapurramuloo हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। हालांकि प्रशंसकों के लिए हम इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को ढिंचैक टीवी जोकि भारत का प्रमुख मूवी चैनल पर 6 फरवरी को रिलीज करने की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं।

थियेटरों में टली रिलीज
कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा (Shehzada) के प्रोड्यूसर और फिल्म निर्माता मनीष शाह ने लंबी बातचीत के बाद यह फैसला लिया है। फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू’ की हिंदी रीमेक इन दिनों फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘शहजादा’ के नाम से बन रही है। ऐसे में फिल्म को हिंदी में डब करके रिलीज करना शहजादा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिहाज से सही नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहजादा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ को अल्लू अर्जुन के पिता अरविंद, भूषण कुमार और अमन गिल संग मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म से एक्टर कार्तिक आर्यन को काफी उम्मीदें हैं। ‘अला वैकुंठपुरमलू’ हिंदी फिल्म पहले 26 जनवरी को थियेटर्स में रिलीज होने वाली थी। वहीं बात करें कार्तिक आर्यन की शहजादा की तो ये फिल्म 4 नवंबर 2022 को थियेटर्स पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें