पत्नी सुजैन से अलग होने के बाद ऋतिक की जिंदगी में अरफीन खान नाम का एक शख्स आया है।
पत्नी से अलग होने के बाद ऋतिक रोशन का नाम किसी अभिनेत्री के साथ नहीं जुड़ा। लेकिन अब एक नया मामला सामने आया है।
सुजैन से अलग होने के बाद ऋतिक रोशन मानसिक रूप से इतने बीमार हो चुके हैं कि उन्होंने इसके लिए एक काउंसलर रख लिया है।
अरफीन खान नाम का एक काउंसलर ऋतिक को निगेटिव बातों से उबार कर उन्हें आगे की सोचने के लिए टिप्स देगा।
यह काउंसलर ऋतिक के करियर में भी उन्हें सहारा पहुंचाएगा। सूत्रों के अनुसार ऋतिक रोशन जल्द ही अरफीन खान की सेवाएं लेना शुरू कर सकते हैं।
अरफीन खान को ऋतिक रोशन लाइफ कोच के नाम से संबोधित कर रहे हैं। अब देखना यह है कि उनका यह लाइफ कोच उनकी जिंदगी कितनी बदल पाती है।