फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंततः अलग हो गए रणबीर-कैटरीना

Wed, 22 Jan 2014 04:05 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ को बॉलीवुड के सबसे हॉट प्रेमी मानने वालों को यह खबर अच्छी नहीं लगेगी। सूत्र दावा कर रहे हैं कि दोनों ने अपनी राहें अलग-अलग चुन ली हैं। बताया जा रहा है कि नए साल पर अमेरिका में छुट्टियां बिताते हुए उन्होंने यह फैसला किया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दोनों अमेरिका गए तो साथ थे, मगर लौटे अलग-अलग। तभी से अटकलें लग रही थीं कि कुछ गड़बड़ हुआ है। पहले कहा गया कि कैटरीना की तबीयत खराब है इसलिए वह वहीं रुक गई हैं। परंतु अब सच्चाई सामने आई है।

शादी का दबाव

सूत्रों की मानें तो रणबीर ने कैटरीना का दिल तोड़ा है। बताया जा रहा है कि कैटरीना लंबे समय से रणबीर पर शादी कर लेने के लिए दबाव डाल रही हैं। खास तौर पर स्पेन में रणबीर के साथ बिकनी में छुट्टियां मनाते हुए तस्वीरें सामने आने के बाद से वह परेशान हैं।
विज्ञापन


उन्हें लग रहा है कि जब पूरी दुनिया को दोनों की ‘नजदीकियां’ पता चल ही गई हैं तो उन्हें अपने संबंध को आगे बढ़ाते हुए सात फेरे ले लेने चाहिए। परंतु रणबीर शादी के मूड में नहीं हैं।

इंडस्ट्री के जानकार लंबे समय से इस बात की आशंका जाहिर कर रहे थे कि इस रिश्ते में कैटरीना ही नुकसान में रहेंगी क्योंकि रणबीर कैरियर के जिस ऊंचे मुकाम पर हैं, वह शादी करके खतरा मोल नहीं लेंगे। जबकि कैटरीना के आगे अब बहुत ज्यादा रास्ते नहीं हैं क्योंकि नई लड़कियां उन्हें तेजी से चुनौती दे रही हैं। ऐसे में स्वाभाविक है कि वह शीर्ष पर रहते हुए ही घर बसा लेना चाहेंगी।

झगड़े हो गए शुरु

सूत्रों की मानें तो रणबीर-कैटरीना नए साल का स्वागत खुशी-खुशी नहीं कर सके क्योंकि उन दिनों वे एक-दूसरे का साथ रह कर भी झगड़ रहे थे। कैटरीना शादी के लिए दबाव डाल रही थीं और रणबीर ने साफ इंकार कर दिया था। रणबीर ने कैटरीना से कह दिया है कि कैरियर को देखते हुए वह अभी किसी हाल में शादी नहीं करेंगे। इस बात ने कैटरीना का दिल तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि अमेरिका से लौटने के बाद रणबीर ने अपने नजदीकी दोस्तों से साफ कह दिया है कि उन्होंने कैटरीना से संबंध खत्म कर लिए हैं। जबकि कैटरीना ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। वह अब भी रणबीर से बहुत प्यार करती हैं। वह दोस्तों से सिर्फ इतना कह रही हैं कि हम दोनों ने कुछ समय तक न मिलने का फैसला किया है ताकि एक-दूसरे के बगैर जिंदगी कैसी है, यह देख और समझ सकें।

उल्लेखनीय है कि रणबीर और कैटरीना की जिंदगी में ऐसा मौका कोई पहली बार नहीं आया है। दोनों का अपना अतीत है, जब वह अपने प्रेमियों से अलग हुए। ऐसे में देखना यह है कि इस बार भी वे चुपचाप आगे बढ़ जाते हैं या फिर प्यार उन्हें सचमुच किसी नए मोड़ पर पहुंचाता है!
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें