अर्जुन कपूर जो फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'तेवर' के प्री-प्रोडक्शन में व्यस्त हैं, उनके बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने हाल ही में बैंक से 40 लाख रूपये लोन के तौर पर आवेदन किया है।
एक सूत्र ने बताया, "अर्जुन और उनकी नानी ने इस पर्सनल लोन के लिए आवेदन किया है। इसके लिए वह बैंक और जरुरी दस्तावेज जमा करवाए। अगर सभी कागजात पूरी तरह खरे उतरते हैं, तो उन्हें लोन दे दिया जाएगा।"