फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rane X Omung Kumar: ओमंग कुमार की फिल्म से होगी हर्षवर्धन राणे की वापसी, साथ दिखेंगी कश्मीर की कली सादिया खतीब

Mon, 26 May 2025 03:25 PM IST
पूनम कंडारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

‘मैरी कॉम’ और ‘सरबजीत’ जैसी बायोपिक फिल्मों के निर्देशक ओमंग कुमार की नई फिल्म से हर्षवर्धन राणे कमबैक करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस सादिया खतीब नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
हर्षवर्धन राणे, ओमंग कुमार और सादिया खतीब - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इमोशन के बादशाह निर्देशक ओमंग कुमार और अभिनेता हर्षवर्धन राणे दोनों की जबरदस्त वापसी एक साथ एक नई फिल्म से होने जा रही है। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे के साथ  सादिया खतीब, करणवीर मेहरा और इप्सिता भी होंगे। फिल्म एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है। 

विज्ञापन

 

 

ओमंग कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बायोपिक फिल्मों ‘मैरी कॉम’ और ‘सरबजीत’  से धाक जमाने वाले निर्देशक ओमंग कुमार अब मैदान में उतर रहे हैं एक नए तेवर के साथ। इस बार न कोई बायोपिक, न कोई सीधी-सादी कहानी—बल्कि दिलों को धड़काने वाला एक हाई-वोल्टेज रोमांटिक एक्शन ड्रामा, जिसमें प्यार भी है, तकरार भी है और जबरदस्त टशन भी।  

हर्षवर्धन राणे और सादिया खतीब - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे रफ-टफ लुक वाले हर्षवर्धन राणे, संजीदा अदाकारा सादिया खतीब, स्टाइलिश और सधा हुआ अंदाज़ लिए करणवीर मेहरा, और एक ताज़गी से भरी धमाकेदार एंट्री के साथ इप्सिता। ये चौकड़ी मिलकर लव स्टोरी के पर्दे पर आग लगाने आ रही है। फिल्म का निर्माण कर रहे हैं खुद ओमंग कुमार।  
विज्ञापन

पता चला है कि ओमंग कुमार ने ये पूरा प्रोजेक्ट अभिषेक अंकुर (ब्लू लोटस पिक्चर्स), उमेश केआर बंसल, प्रगति देशमुख (ज़ी स्टूडियोज),  हिमांशु तिवारी, अजय सिंह, धनंजय सिंह (स्टार्क एंटरटेनमेंट) और कैप्टन राहुल बाली (इनोवेशंस इंडिया) के साथ मिलकर खड़ा किया है। इतने सारे निर्माताओं की कतार देखकर समझ ये भी आता है कि ये फिल्म कितनी चुनौतियों के बीच बनने जा रही है। फिल्म का फर्स्ट लुक जल्द ही जारी होने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें