फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरी पॉटर सीरीज से आई बड़ी अपडेट, दूसरे सीजन में नहीं दिखाई देंगी जिनी वीज्ली; परिवार ने शो पर दिया बयान

Tue, 19 May 2026 11:45 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Gracie Coachrane Quits Ginnie Weasley Character: हैरी पॉटर टीवी शो रिलीज होने से पहले इससे जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सुनने में आया है कि इसके पहले सीजन में जिनी वीज्ली का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री ग्रेसी कोचरेन ने शो के दूसरे सीजन की शूटिंग से पहले ही शो को अलविदा कह दिया है।
विज्ञापन
ग्रेसी कोचरेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'हैरी पॉटर' टीवी सीरीज का पहला सीजन इस साल के अंत में रिलीज होगा। अब इस शो को लेकर एक बड़ा अपडेट आ रहा है। शो के मेकर्स एक बार फिर से जिनी वीज्ली का किरदार निभाने के लिए अभिनेत्री की तलाश में हैं। वजह यह है कि इसमें जिनी का रोल करने वाली बाल कलाकार ग्रेसी कोचरेन ने शो में आगे काम करने से मना कर दिया है। 
विज्ञापन


शो में नहीं दिखेगीं  ग्रेसी कोचरेन
हैरी पॉटर टीवी सीरीज के पहले सीजन में जिनी वीज्ली का किरदार ग्रेसी कोचरेन ने निभाया था। अभी इसका पहला सीजन रिलीज भी नहीं हुआ और  ग्रेसी ने सीरीज छोड़ दी है। वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार अब मेकर्स ने नई जिनी की तलाश शुरू कर दी है।
एक्ट्रेस के परिवार ने एक आधिकारिक बयान जारी करके उनके शो से बाहर होने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा, 'अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण, ग्रेसी ने एचबीओ हैरी पॉटर सीरीज में पहले सीजन के बाद जिनी वीज्ली की भूमिका छोड़ने का कठिन निर्णय लिया है।'
विज्ञापन

ग्रेसी कोचरेन - फोटो : सोशल मीडिया
जिनी वीज्ली के रूप में शानदार रहा सफर 
अपने आधिकारिक बयान में ग्रेसी के परिवार ने बताया कि उनका सफर शो के दौरान शानदार रहा। मगर उनके शो छोड़ने का कोई ठोस कारण अब तक नहीं बताया गया। इसके साथ ही परिवार ने कहा, 'हैरी पॉटर की दुनिया का हिस्सा बनकर उनका समय वास्तव में शानदार रहा है, और वह लूसी बेवन और पूरी प्रोडक्शन टीम को का इस अनुभव के लिए शुक्रिया करती हैं।
ग्रेसी अपने भविष्य के अवसरों को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इसके साथ ही एचबीओ से जुड़े एक प्रतिनिधि ने भी आधिकारिक बयान दिया कि 'हम ग्रेसी कोचरन और उनके परिवार के एचबीओ की हैरी पॉटर सीरीज के अगले सीजन में वापसी न करने के फैसले का समर्थन करते हैं, और शो के पहले सीजन में उनके काम के लिए आभारी हैं। हम ग्रेसी और उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हैं।'
विज्ञापन

हैरी पॉटर टीवी सीरीज के मुख्य बाल कलाकार - फोटो : X
हाल ही में हुई दूसरे सीजन की घोषणा 
'हैरी पॉटर' सीरीज का पहला सीजन इस साल क्रिसमस में रिलीज होगा। 'हैरी पॉटर' सीरीज के पहले सीजन का ट्रेलर बीते मार्च को रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं दूसरे सीजन की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। सिर्फ शूटिंग से जुड़ी जानकारी ही बताई गई है। रिपोरर्ट्स के मुताबिक  रोलिंग की बुक 'चैंबर ऑफ सीक्रेट्स' को दूसरे सीजन के तौर पर बनाने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें