फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंडल जेनर के साथ दिखे जैकब एलोर्डी, पैपराजी ने देखा तो छिपाया चेहरा; रूमर्ड कपल के साथ दिखीं यह चर्चित जोड़ी

Mon, 18 May 2026 08:00 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Jacob Elordi and Kendall Jenner Spotted In Car: हॉलीवुड एक्टर जैकब एलोर्डी और मॉडल केंडल जेनर एक बार फिर साथ में वक्त बिताते दिखे हैं। दोनों कार में काइली जेनर और टिमोथी चालमेट के साथ घूमते दिखे।

विज्ञापन
जैकब एलोर्डी और केंडल जेनर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता जैकब एलोर्डी और केंडल जेनर को डेटिंग रूमर्स के बीच एक बार फिर साथ स्पॉट किया गया है। दोनों को लॉस एंजिल्स में काइली जेनर और टिमोथी चालमेट के साथ कार में देखा गया। 

विज्ञापन


कार में साथ थे जैकब और केंडल 

जैकब एलोर्डी और केंडल जेनर की डेटिंग की अफवाहें काफी वक्त से उड़ रही हैं। दोनों को कई बार साथ चिल करते देखा जा चुका है। एक बार फिर जैकब और केंडल लॉस एंजिल्स में काइली जेनर और टिमोथी चालमेट के साथ देर रात कार में घूमते देखे गए।

तस्वीरों में जैकब एलोर्डी गाड़ी चला रहे थे, वहीं केंडल जेनर आगे की सीट पर उनके बगल में बैठी थीं। काइली जेनर और टिमोथी चालमेट एक अन्य दोस्त के साथ पीछे की सीट पर बैठे थे।

विज्ञापन

जैकब एलोर्डी, केंडल जेनर - फोटो : सोशल मीडिया

हवाई में मनाते दिखे थे छुट्टियां 
कुछ वक्त पहले भी दोनों एक साथ छुट्टियां मनाते देखे गए थे। जहां उन्हें बीच पर समय बिताते और अगल-अलग होटल्स में डिनर का लुफ्त उठाते देखा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक जैकब और केंडल दोनों ही एक दूसरे की कंपनी को काफी एंजॉय कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- Saba Azad: सबा आजाद ने परिवारिक शिक्षा को इसलिए बताया जरूरी, कर दी स्कूलों में अनिवार्य करने की मांग

जिसके बाद से ही दोनों के रिश्ते में होने की खबरें तेज हो गई थीं। इसके साथ ही 2026 की शुरुआत में जस्टिन बीबर द्वारा आयोजित एक आफ्टर-पार्टी में दोनों एक दूसरे के काफी नजदीक दिखाई दिए। 

विज्ञापन

जैकब एलोर्डी, जेंडाया, केंडल जेनर, बैड बन्नी - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर के पहले भी जुड़ चुके हैं कई लिंक-अप
जैकब एलोर्डी के केंडल के पहले भी कई मशहूर हस्तियों से नाम जुड़ चुके हैं। जैसे ओलिविया जेड जियानुल्ली, काइया गेर्बर, जेंडाया और जॉय किंग। वहीं केंडिल की भी कई बार डेटिंग की जानकारियां फैंस तक पहुंची हैं। जिनमें डेविन बुकर और बेन सीमंस शामिल रहे हैं। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें