नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली आगामी फिल्म 'रामायण' बीते लंबे समय से सुर्खियों में है। इस फिल्म में 'एनिमल' स्टार रणबीर कपूर, राम की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में रणबीर, साईं पल्लवी और यश क्रमशः राम, सीता और रावण की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। ऐसी अटकलें थीं कि रावण के छोटे भाई विभीषण की भूमिका निभाने के लिए साउथ अभिनेता विजय सेतुपति को अप्रोच किया गया है। हालांकि, अब इस किरदार को लेकर आया नया रिपोर्ट फैंस का उत्साह बढ़ाने वाला है।
'रामायण' से विजय सेतुपति की छुट्टी?
पहले रिपोर्ट्स थीं कि विजय सेतुपति फिल्म 'रामायण' में विभीषण की भूमिका में नजर आ सकते हैं। खबर के अनुसार, नितेश और विजय के बीच चर्चा चल रही थी, जिसमें विजय के रावण के भाई विभीषण का किरदार निभाने का अनुमान लगाया जा रहा था। जानकारी थी कि नितेश तिवारी ने हाल ही में फिल्म की कहानी पर चर्चा करने के लिए विजय के साथ एक बैठक की थी। हालांकि, अब विभीषण के किरदार के लिए किसी अन्य अभिनेता का नाम सामने आ रहा है, जिसने फैंस के उत्साह को और ज्यादा बढ़ा दिया है।