निर्माताओं ने शेयर किया पोस्ट
आमिर खान और वीर दास की नई फिल्म 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' के ट्रेलर से पहले आमिर खान प्रोडक्शंस ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इसमें आमिर खान (प्रोड्यूसर) और वीर दास (डायरेक्टर) ट्रेलर को लेकर मजाकिया बहस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में फिल्म के निर्माता आमिर खान और निर्देशक वीर दास के बीच मजेदार नोक-झोंक नजर आ रही है।
फिल्म 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' के बारे में
'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' फिल्म के निर्देशक वीर दास हैं। इस फिल्म में वीर दास मुख्य भूमिका भी निभा रहे हैं। यह आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है। यह एक कॉमेडी-स्पाई फिल्म है।
यह भी पढ़ें: किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'एक दीवाने की दीवानियत'? कब देख सकेंगे हर्षवर्धन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म....