फराह खान निर्देशित इस फिल्म ने अपनी अच्छी ओपनिंग को बनाए रखा है। यदि घरेलू बाजार की बात करें तो यह फिल्म जय हो और हॉलीडे फिल्म के आगे निकल चुकी है। हैप्पी न्यू ईयर फिल्म ने सिर्फ भारतीय टिकट खिड़की पर 127 करोड़ की कमाई कर ली है।
यदि दूसरे माध्यमों से हो रही फिल्म की कमाई को जोड़े तो यह आंकड़ा 178 करोड़ से अधिक पहुंचता है। इस फिल्म ने अब तक ओवरसीज बाजार से 52 करोड़ का कारोबार कर लिया है। इस तरह से फिल्म की कुल कमाई 230 करोड़ के करीब हो गई है।
अभी भी नंबर 11 पर है फिल्म
हैप्पी न्यू ईयर फिल्म कमाई के मामले में बॉलीवुड इतिहास की नंबर 11 की फिल्म बन चुकी है। धूम 3 542 करोड़ कमाकर नंबर एक पर बनी हुई है। इसके बाद चेन्नई एक्सप्रेस, 3 इडियट्स, किक, क्रिश, बैंग बैंग, एक था टाइगर, ये जवानी है दीवानी, दबंग 2 और जब तक है जान का नंबर आता है।
हालांकि हैप्पी न्यू ईयर ने पहले दिन कमाई के मामले में सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इस फिल्म ने रिलीज के दिन 45 करोड़ की ओपनिंग की थी। ये कमाई के मामले में एक बड़ा रिकॉर्ड था।