फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना के लिए न्यूड होने वाली लड़की को फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
एड्स के विरुद्ध जागरूकता को लेकर बॉलीवुड में फिर मिलेंगे, माई ब्रदर निखिल और प्यार में कभी कभी जैसी फिल्में मुख्य धारा के कलाकारों को लेकर जरूर बनी हैं, लेकिन यह विषय आम तौर पर निर्माता-निर्देशकों की नजरों से दूर ही रहा है।
विज्ञापन


आगामी शुक्रवार (31 अक्तूबर) को एड्स के विषय पर एक फिल्म रिलीज होने जा रही है, जरा संभल के। निर्देशक शरद सिंह ठाकुर की इस फिल्म में ज्यादातर नए चेहरे हैं, लेकिन फिल्म की नायिका योगिता दांडेकर मराठी फिल्मों का जाना-पहचाना चेहरा हैं।

परंतु कुछ समय पहले अन्ना हजारे के आंदोलन को टॉपलेस होकर समर्थन देने के लिए भी वह सोशल मीडिया में चर्चित हुई थीं। तब इस मॉडल को लोगों ने पहचाना था।

रंगमंच से जुड़ी हैं योगिता

योगिता मराठी और गुजराती रंगमंच से जुड़ी रही हैं। हिंदी में निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म ट्रेफिक सिगनल में वह रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा के साथ नजर आई थीं। मगर उनका मानना है कि जरा संभल के उनकी पहली प्रमुख हिंदी फिल्म है।

योगिता मराठी में ‘निर्भया रेप केस’ पर बन रही फिल्म में निर्भया की भूमिका भी निभा रही हैं। यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। योगिता के अनुसार, ‘जरा संभल के आपदाओं के बाद की परिस्थितियों के बाद की कहानी है। प्राकृतिक मुश्किल के वक्त तो सरकार और एनजीओ आते हैं। मगर उसके बाद में क्या होता है। लोगों पर क्या बीतती है।’
विज्ञापन

एड्स के प्रति जागरूक करती है फिल्म

वह बताती हैं कि इस फिल्म का विषय एड्स है। यह 1993 में लातूर में आए भूकंप के बाद की कहानी है। जिसे सांगली में फिल्माया गया है। फिल्म ऐसी गरीब-अनपढ़ युवती की कहानी है, जिसके परिवार का इस भूकंप में कोई नहीं बचता और परिस्थितियों की मार से टूट कर वह वेश्यावृत्ति में उतर जाती है।

जबकि उसका एक दस साल का बेटा भी है।’ योगिता की मानें तो एड्स के विषय पर होते हुए भी कहानी के केंद्र में मां-बेटे के भावनात्मक संबंध हैं। फिल्म को सांगली में असली रेड लाइट एरिया में शूट किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें