फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamna Pathak: 'हप्पू की उलटन पलटन’ की ‘रज्जो’ उर्फ कामना पाठन ने छोड़ा शो, पोस्ट शेयर कर बताई शो छोड़ने की वजह

Wed, 26 Jul 2023 12:02 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कामना पाठन - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरहिट कॉमेडी शो 'हप्पू की उलटन पलटन' काफी समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. इस शो का हर कलाकार अपने आप में खास है। इस शो में हप्पू सिंह की पत्नी 'रज्जो' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कामना पाठक की भी खूब तारीफ हुई है। लंबे समय तक शो का हिस्सा बनने के बाद कामना पाठक ने अब शो को अलविदा कह दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
कामना पाठन - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में कामना पाठक का सेट से घर जाते समय एक कार एक्सीडेंट हो गया था। हालांकि कामना इस एक्सीडेंट में बाल-बाल बच गईं। लेकिन इस एक्सीडेंट ने कामना की जिंदगी पूरी तरह बदल दी है। अब कामना कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताना चाहती हैं। कामना पाठक ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। कामना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि हाल ही में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। हालांकि कामना इस हादसे में बाल-बाल बच गईं। लेकिन उन्होंने अपने करियर से कुछ समय का ब्रेक लेने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
कामना पाठक - फोटो : सोशल मीडिया
कामना पाठक ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैं लगातार पिछले कई वर्षों से काम कर रही हूं, मेरा काम जिसे आप मेरी अभिनय यात्रा भी कह सकते हैं। इसी यात्रा ने मेरी जिंदगी के पेड़ को सदा खुशहाल रखा और इस खाद पानी देकर बढ़ने और घना हो जाने का मौका दिया। मगर यात्रा में कभी कभी इस तरह के पड़ाव भी आ जाते हैं जहां थोडा रुक कर, ठहर कर हमें अपनी यात्रा को थामना पड़ता है।
 

4 of 5
कामना पाठक - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ ऐसा ही मेरे साथ भी हुआ, शूटिंग से घर लौट रही थी और लौटते हुए मेरी कार का एक्सीडेंट हो गया, शायद यह दुआओं का असर ही था कि मैं बाल बाल बाल बच गयी। उस दुर्घटना ने मुझे शारीरिक कम मानसिक रूप से ज्यादा आघात पहुंचाया जिससे मैं आज तक महसूस करती हूं। इस घटना की वजह से ही मुझे अपनी अभिनय यात्रा को इस पड़ाव पर रोकना पड़ा।

 यह भी पढ़ें: किशोर कुमार और पं. रविशंकर के दर्द से निकली कहानी, शादी से पहले अमिताभ, जया की अठखेलियां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कामना पाठक - फोटो : सोशल मीडिया
कामना पाठक आगे लिखती है, आज भी जब सुबह उठकर अखबार में दुर्घटना और उसमें मरने वालों की खबर पढ़ती हूँ तो रूह कांप जाती है। बस आप सभी से यह अनुरोध करती हूं कि आप हमेशा गाडी में सीट बेल्ट, टू व्हीलर पर हेलमेट और यातायात के नियमों का पालन जरूर करें। इन्ही सावधानियों के कारण दुनिया में आज मेरा वजूद है। जल्द ही दोबारा अपनी एक्टिंग जर्नी शुरू करुंगी तब तक आपसे छोटी छोटी मुलाकातें सोशल मीडिया के ज़रिये होती रहेंगी. उम्मीद है जल्द ही आपसे इस एक्टिंग जर्नी के अगले पड़ाव पर कई मुलाकातें होंगी. फिर से बहुत बहुत शुक्रिया पर अलविदा नहीं।

 यह भी पढ़ें: कटरीना-विक्की ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर जाहिर की प्रतिक्रिया, आलिया-रणवीर को दिए इतने नंबर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें