फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान अंश: शोभिनव सत्या ने शाहरुख खान से की तुलना, असिस्टेंट डायरेक्टर से हीरो बनने की बताई कहानी

Fri, 27 Nov 2026 07:26 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Hanuman Ansh: फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। 
  • करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 450 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।
  • फिल्म में शोभिनव सत्या मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। 
विज्ञापन
'हनुमान अंश' एक्टर शोभिनव सत्या और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'हनुमान अंश' के साथ शोभिनव सत्या ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। हालांकि, अभिनेता ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने कभी एक्टर बनने के बारे में सोचा ही नहीं था। उन्होंने अपने फिल्मी सफर की तुलना शाहरुख खान के शुरुआती दिनों से भी की है।
विज्ञापन


शाहरुख खान से की अपने सफर की तुलना
'वैरायटी इंडिया' से बातचीत में शोभिनव ने बताया कि वह फिल्म 'हनुमान अंश' से असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर जुड़े थे। वह फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी को असिस्ट कर रहे थे।

उस समय निर्देशक नीम करोली बाबा के किरदार के लिए सही अभिनेता की तलाश कर रहे थे। उन्हें कोई ऐसा कलाकार नहीं मिल रहा था, जो इस किरदार में फिट बैठ सके। ऐसे में उन्होंने शोभिनव को यह भूमिका निभाने के लिए कहा, क्योंकि उन्हें लगता था कि शोभिनव का चेहरा नीम करोली बाबा से मिलता-जुलता है।
विज्ञापन
Trending Videos

शाहरुख खान - फोटो : एक्स@SRKUniverse
शाहरुख खान ने की तुलना
फिल्म में अचानक मुख्य भूमिका मिलने पर शोभिनव ने शाहरुख खान का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि शाहरुख खान भी अपने पहले टीवी शो 'फौजी' में शुरुआत में एक छोटे किरदार के लिए चुने गए थे, लेकिन बाद में उन्हें शो का मुख्य किरदार मिल गया।

शोभिनव ने कहा, 'शाहरुख खान की कहानी ऐसी है कि वह 'फौजी' सीरीज में एक छोटा किरदार निभा रहे थे। शो में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता के पास कोई दूसरा प्रोजेक्ट था। वह निर्देशक के बेटे थे। इसके बाद शाहरुख खान को 'फौजी' का हीरो बना दिया गया। कभी-कभी चीजें अचानक बदल जाती हैं। मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। मैं फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहा था और निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने मुझसे कहा कि तुम ही इसके हीरो हो।'

अभिनेता ने आगे कहा कि जिंदगी में होने वाले ऐसे बदलावों के बारे में पहले से कुछ नहीं कहा जा सकता। उन्होंने बताया, 'कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनके बारे में पहले से सोचा नहीं जाता। उस समय मुझे लगा कि मेरी जिंदगी अच्छी चल रही थी। असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर मैं पैसे कमा रहा था और मेरा काम भी चल रहा था। शायद कोई दैवीय शक्ति मेरी जिंदगी की परिस्थितियां बदल रही थी।'
विज्ञापन

विशाल चतुर्वेदी की फिल्म हनुमान अंश - फोटो : सोशल मीडिया

‘हनुमान अंश’ के बारे में 

  • ‘हनुमान अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है।
  • फिल्म में शोभिना डब्ल्यू. सत्य, विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
  • फिल्म को रागिनी एस., नम्रता जी. सिंह, अनुप्रिया ए. नगर और विशाल चतुर्वेदी ने प्रोड्यूस किया है।
  • फिल्म को सिनेपोलिस के जरिए पूरे भारत में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।

ये भी पढ़ें- वायरल ट्रेंड: 'साजन साजन' पर बने देसी बैटमैन के छाए वीडियो, अनु मलिक ने जताई खुशी; कहा- 'यकीन करना मुश्किल'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें