हमने मुश्किल से कोई पीआर किया
विशाल खुद भी फिल्म को मिल रही इस सफलता से हैरान हैं। उन्होंने बताया कि उनके हिसाब से फिल्म में सबसे ज्यादा काम बाबा की दिव्य कहानी, म्यूजिक और कलाकारों की मेहनत ने किया।
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि फिल्म में सबसे ज्यादा जो चीज काम आई, वह बाबा की दिव्य कहानी है, जिसे अभिनेता शोभिनव सत्या ने निभाया है। इसके अलावा म्यूजिक और फिल्म के कलाकारों और मेकर्स की मेहनत भी काम आई, जो इस विषय से दिल से जुड़े हुए हैं।’
उन्होंने बताया कि फिल्म के प्रमोशन और पीआर पर ज्यादा पैसा खर्च नहीं किया गया था। उन्होंने कहा, ‘हमने मुश्किल से कोई प्रमोशन और पीआर किया, क्योंकि हमारे पास बजट ही नहीं था। लेकिन दर्शकों ने वर्ड ऑफ माउथ के जरिए पीआर का काम किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म के बारे में पोस्ट किया। दर्शकों ने इस फिल्म को अपने कंधों पर उठाकर आगे बढ़ाया है।’
पीआर की जगह किया भंडारा
जब फिल्म के शो कम हो गए तो मेकर्स ने प्रमोशन के लिए अलग तरीका अपनाया। उन्होंने मुंबई से एक रोड ट्रिप शुरू की।
विशाल ने बताया, ‘हम राजकोट, सूरत, अहमदाबाद और कई छोटे शहरों में गए। वहां हमने दर्शकों, लोकल मीडिया और सिनेमा मालिकों से मुलाकात की। हमारे पास ज्यादा पैसे नहीं थे, इसलिए हमने सोशल मीडिया के जरिए इसे आगे बढ़ाया।’
उन्होंने बताया कि कंटेंट क्रिएटर्स और दर्शकों ने भी फिल्म के लिए भावुक रील्स बनाईं, जिससे फिल्म धीरे-धीरे वायरल हो गई और इसके शो दोबारा बढ़ने लगे।
फिल्म हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी
- फोटो : सोशल मीडिया