इमरान हाशमी और दिशा पाटनी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास रहा
उन्होंने आगे लिखा, 'मैं सच में मानता हूं कि इस फिल्म को दर्शकों के साथ और सिनेमाघरों में देखना सबसे बेहतर अनुभव है। इस पूरी कहानी के केंद्र में विशाल हैं, जिन्होंने ‘आवारापन’ की दुनिया बनाई। उनका विजन और अपने काम पर भरोसा ही इस फिल्म से जुड़े हर व्यक्ति और हर चीज को आकार देता रहा।
मुझे बहुत खुशी है कि हमने साथ मिलकर यह कदम उठाया और यह सफर तय किया। इतनी शानदार स्टारकास्ट, म्यूजिक की जीनियस टीम और क्रिएटिव ब्रिलियंस वाली फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास रहा है।’
फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी
- फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan
अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म
इमरान ने आगे ‘आवारापन 2’ को अपनी अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म तक बता दिया। उन्होंने दर्शकों से फिल्म को सिनेमाघरों में देखने की अपील करते हुए कहा, ‘इसलिए बहुत देर होने से पहले आवारापन 2 को सिनेमाघरों में जाकर जरूर देखें।
इस इमोशनल रोलर कोस्टर को महसूस करें। म्यूजिक को खुद पर हावी होने दें और फिल्म का उसी तरह जश्न मनाएं, जिस तरह इसे मनाया जाना चाहिए- बड़ी स्क्रीन, बड़ी आवाज और एक शानदार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस के साथ।’