Hanuman Ansh Box Office: नीम करोली बाबा पर पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इसने बजट से कई गुना ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। जानिए फिल्म की कुल कमाई।
फिल्म 'हनुमान अंश' सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इसने बहुत धीमी शुरुआत की। पहले हफ्ते सुस्त शुरुआत करने के बाद दूसरे हफ्ते में यह बॉक्स ऑफिस की दौड़ से लगभग बाहर हो गई। फिर तीसरे और चौथे हफ्ते इसने अपने कलेक्शन से लोगों को चौंका दिया है।
विज्ञापन
2 of 6
हनुमान अंश
- फोटो : यूट्यूब
'हनुमान अंश' का कलेक्शन
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 10 लाख रुपये से शुरुआत की थी।
पहले हफ्ते में इसने 1.08 लाख रुपये कमाए हैं।
दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई घटी और इसने सिर्फ 40 लाख रुपये कमाए।
तीसरे हफ्ते में इसने 10.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
चौथे रविवार को इसने सबसे ज्यादा 12.75 करोड़ रुपये कमाए।
बीते कल इसका कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये रहा।
फिल्म का कुल कलेक्शन 45.92 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
3 of 6
हनुमान अंश फिल्म
- फोटो : वीडियो ग्रैब
बजट के हिसाब से कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'हनुमान अंश' का बजट दो करोड़ रुपये है। इसका भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन अब 53.43 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि भारत में कुल नेट कलेक्शन 45.28 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस तरह से फिल्म ने बजट का कई गुना ज्यादा कलेक्शन किया है। अब यह फिल्म ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।
फिल्म की स्टारकास्ट
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म में महाराज जी के किरदार में अभिनेता शोभिनाव सत्या नजर आए हैं। उनके अलावा फिल्म में विहान शेज, चंदन के. आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे, भगवानदास पटेल और राजीव मिश्रा समेत कई और कलाकार हैं।
विज्ञापन
5 of 6
हनुमान अंश फिल्म
- फोटो : वीडियो ग्रैब
क्या है हिट होने की वजह?
बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए कोई बड़ा प्रचार-प्रसार नहीं किया गया। खबरें हैं कि पारंपरिक प्रमोशन करने के बजाय मेकर्स ने कुछ अलग-अलग जगहों पर भंडारे करवाए और बाबा नीम करोली का मैसेज लोगों तक पहुंचाया। इससे माउथ पब्लिसिटी का माहौल बना और लोग यह फिल्म देखने के लिए प्रेरित हुए। देखते-देखते लोग सिनेमाघरों का रुख करने लगे।
बाबा नीम करौरी के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’
- फोटो : सोशल मीडिया
किन फिल्मों से रहा मुकाबला
फिल्म 'हनुमान अंश' ऐसे वक्त में रिलीज हुई जब बॉलीवुड की 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' जैसी फिल्में लगी थीं। वहीं, हॉलीवुड की 'स्पाइडर मैन 4' भी मजबूती से टिकी थी। बाद में पैन इंडिया फिल्म 'टॉक्सिक' आ गई। मगर, 'हनुमान अंश' ने हर चुनौती का सामना किया और बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा दी। यह फिल्म इस बात की भी मिसाल है कि अगर कंटेंट अच्छा हो, तो फिल्मों को देखने लोग सिनेमाघरों तक आते हैं।