Box Office Collection: 'वीकएंड' के बाद लगभग सभी फिल्मों में गिरावट देखी जा रही है। मगर 'टॉक्सिक' की कमाई वीकएंड के मुकाबले काफी कम हो गई है। हालांकि वर्ल्डवाइड इसने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
ओपनिंग डे के बाद 'टॉक्सिक' की कमाई घटी थी। मगर वीकएंड के बाद इसकी कमाई में ज्यादा गिरावट आई है। वर्ल्डवाइड यह 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। ‘इरुमुडी’ की कमाई भी पिछले दिन के मुकाबले आधी हो गई है। वहीं 'हनुमान अंश' का कलेक्शन एक बार फिर घट गया है। 'आवारापन 2' की कमाई लाखों में पहुंच गई है।
विज्ञापन
2 of 5
टॉक्सिक का गाना 'मदहोश'
- फोटो : Youtube @KVN productions
'टॉक्सिक' की छठे दिन की कमाई
फिल्म 'टॉक्सिक' में यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत हैं। इसे गीतू मोहनदास ने निर्देशित किया है।
ओपनिंग डे पर इसने 101.10 करोड़ रुपये से खाता खोला था।
दूसरे दिन इसने 36.40 करोड़ रुपये कमाए।
तीसरे यानी रक्षाबंधन के दिन इसने 26.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
चौथे दिन इसने 24.50 करोड़ रुपये की कमाई की।
पांचवें दिन इसके कलेक्शन में इजाफा हुआ और इसने 23 करोड़ रुपये कमाए।
छठे दिन इसने 7.45 करोड़ रुपये का कलेकशन किया।
इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 221.55 करोड़ रुपये हो चुका है।
‘इरुमुडी’ का क्या है हाल?
रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ 21 अगस्त को रिलीज हुई थी। इसने शुरुआत से ही अच्छा कलेक्शन किया है। दर्शकों को फिल्म की कहानी पसंद आ रही है।
दसवें दिन इस फिल्म ने 15 करोड़ रुपये कमाए थे।
ग्यारहवें दिन यानी रविवार को इसने 6.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
इसी के साथ इसका टोटल कलेक्शन 135.70 करोड़ रुपये हो गया है।
4 of 5
हनुमान अंश फिल्म
- फोटो : वीडियो ग्रैब
'हनुमान अंश' की घटी कमाई
फिल्म 'हनुमान अंश' सात अगस्त को रिलीज हुई थी। इसने अपने कलेक्शन से लोगों को चौंकाया है। शुरुआत में इसकी कमाई धीमी रही। बाद में इसकी कमाई में उछाल आया। 24वें दिन इसने सबसे ज्यादा 12.75 करोड़ रुपये की कमाई की। 25वें दिन इसकी कमाई घटी और इसने 5.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 45.28 करोड़ रुपये हो गया है।
'आवारापन 2' का कलेक्शन
तीसरे सोमवार को इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म का कलेक्शन बढ़ा है। पहले हफ्ते में 'आवारापन 2' ने 113.50 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे रविवार को इसने 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। तीसरे सोमवार को इसने 50 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन 148.41 करोड़ रुपये हो चुका है।