अभिनेता इमरान हाशमी ने कभी इस बात की आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है कि वह टाइगर 3 कास्ट का हिसा हैं। उन्हें कभी-कभी सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ शूटिंग के लिए जाते हुए स्पॉट किया गया। हम इस बात से इनकार भी नहीं कर सकते हैं कि लगातार उन्हें दोनों स्टार्स के साथ स्पॉट किया जाना और जिम में वर्कआउट करना सिर्फ इत्तेफाक नहीं है।
इमरान हाशमी लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram/therealemraan
इमरान ने हाल ही में कुछ दिनों के लिए जिम वर्कआउट से दूर रहने के बाद शानदार वापसी की है। अभिनेता ने रविवार को अपने पंप-अप शरीर की एक झलक साझा की, जिसके कैप्शन में उन्होंने जिम वर्कआउट वाला इमोजी बनाया। इससे संकेत मिल रहा है कि टाइगर 3 के लिए इमरान के पास कुछ विशेष आने वाला है। फोटो के पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने सवालों से और अनुमानों से प्यार बरसना शुरू कर दिया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म सेल्फी में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है, जो इससे पहले अक्षय के साथ 'गुड न्यूज' में साथ काम कर चुके हैं।फिल्म में इमरान और अक्षय के अलावा डायना पैंटी, नुरसत भरुचा भी 'सेल्फी' का हिस्सा हैं। बता दें कि यह मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस का ऑफिशियल रीमेक है। अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की यह फिल्म 24 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों दस्तक देगी।
यह भी पढ़ें: तबीयत बिगड़ने पर इलियाना डिक्रूज अस्पताल में भर्ती, स्टोरी साझा कर बताया सेहत का हाल