फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉनी और हरमन ने मिलकर कार्तिक को बनाया ‘कैप्टन इंडिया’, अगले साल शुरू होगी एक और हवाई एक्शन फिल्म

Fri, 23 Jul 2021 12:56 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

हरमन बावेजा और रॉनी स्क्रूवाला जैसे अनुभवी निर्माता कार्तिक को लेकर एक हवाई एक्शन फिल्म बनाने जा रहे हैं। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की ऋतिक रोशन व दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘फाइटर’ के एलान के बाद से हिंदी सिनेमा में हवाई एक्शन फिल्मों का नया ट्रेंड शुरू होता दिख रहा है।
विज्ञापन
कैप्टन इंडिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण जौहर और शाहरुख खान की फिल्म निर्माण कंपनियों के दो बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स से बैक टू बैक बाहर होने के बावजूद कार्तिक आर्यन ने हौसला नहीं खोया। इसके नतीजे अब सामने आने लगे हैं। पहले दिग्गज निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने उनकी एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का एलान किया और अब हरमन बावेजा और रॉनी स्क्रूवाला जैसे अनुभवी निर्माता कार्तिक को लेकर एक हवाई एक्शन फिल्म बनाने जा रहे हैं। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की ऋतिक रोशन व दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘फाइटर’ के एलान के बाद से हिंदी सिनेमा में हवाई एक्शन फिल्मों का नया ट्रेंड शुरू होता दिख रहा है। हवाई हमलों की पृष्ठभूमि पर बनी एक फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ अगले महीने रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 'कैप्टन इंडिया' भारतीय इतिहास के सबसे सफल बचाव कार्यों में से एक की कहानी को फिर से दिखाने की कोशिश होगी। हंसल मेहता ने इसके निर्देशन की कमान संभाली है। कार्तिक आर्यन कहते हैं, "फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ एक प्रेरणादायक और रोमांचकारी कहानी है और इसके साथ मुझे देश के इस तरह के ऐतिहासिक अध्याय का हिस्सा बनने पर गर्व और सम्मान महसूस हो रहा है। हंसल सर के काम के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान रहा है और उनके साथ सहयोग करने का यह सही मौका है।”

 
विज्ञापन

हंसल मेहता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ के निर्देशक हंसल मेहता कहते हैं, "यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और एक ऐसे समय को फिर से दर्शाएगी जहां एक आदमी अपने दर्द और पीड़ा को परे रख कर हजारों लोगों की जान बचाता है। मुझे फिल्म में रोनी स्क्रूवाला और हरमन बावेजा के साथ काम करने की खुशी है और मैं कार्तिक के साथ काम करने को लेकर भी उत्साहित हूं।"

निर्माता रोनी स्क्रूवाला कहते हैं, "कैप्टन इंडिया न केवल अब तक के सबसे बड़े मानवीय कार्यों में से एक की कहानी है बल्कि उस अदम्य मानवीय भावना के बारे में भी है जहां बाधाओं के बावजूद इंसान असफलता से ऊपर उठता है। हंसल मेहता हमारे समय के बेहतरीन फिल्मकारों में से एक हैं और उन्होंने हमेशा मानवीय कहानियों के वास्तविक सार को खूबसूरती से कैद किया है।" 'कैप्टन इंडिया' की शूटिंग अगले साल की शुरू होगी।

फिल्म के लीड कलाकारों में से अभी कार्तिक आर्यन को छोड़कर किसी दूसरे कलाकार का नाम सामने नहीं आया है। फिल्म के एलान के साथ इसके निर्माताओं ने एक पोस्टर भी जारी किया जिसमें कार्तिक आर्यन वर्दी पहने दिखाई दे रहे हैं। फिल्म को सोशल मीडिया पर कार्तिक की हाल ही में घोषित हुई फिल्म के निर्देशक समीर विद्वांस ने भी लाइक और कमेंट किया है। हंसल मेहता ने समीर के कमेंट पर आभार जताते हुए हाथ जोड़े हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें