फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसल मेहता के कजिन की कोरोना के चलते मौत, बोले - गुजरात में संक्रमण से हालात बेकाबू

Wed, 14 Apr 2021 05:00 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

देशभर में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा हैं। महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में स्थिति पहले से ज्यादा खराब हो गई है। बढ़ते मामलों के बीच कई बॉलीवुड सितारे संक्रमित हो चुके हैं। वहीं जाने-माने फिल्ममेकर हंसल मेहता के कजिन की संक्रमण के चलते मौत हो गई है। उन्होंने ट्वीट के जरिये इस दुखद समाचार की जानकारी दी है।

विज्ञापन

 

हंसल मेहता ने ट्वीट कर लिखा कि, "कोविड-19 के कारण अहमदाबाद में मेरे बेहद करीब कजिन की मौत हो गई है। उनकी पत्नी की हालत भी गंभीर हैं। इस समय गुजरात में हालात बेकाबू हैं। जितना दिखाया जा रहा है, उससे भी कहीं ज्यादा खराब।" हंसल के ट्वीट पर उनके दोस्त और कई सोशल मीडिया यूजर्स उनके कजिन को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हंसल मेहता ने अपने इस ट्वीट में कोरोना के चलते गुजरात की भयावह स्थिति की ओर इशारा किया है। उनके इस ट्वीट का स्पष्ट मतलब यही है कि महाराष्ट्र और दिल्ली व अन्य राज्यों की तरह गुजरात की हालत भी काफी खराब है। 
 

 

वहीं हंसल के ट्वीट पर कई फिल्मी सितारों ने भी श्रद्धांजलि दी है। अभिनेता राहुल देव ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है, "विनम्र श्रद्धांजलि प्रिय हंसल। ओम शांति।" वहीं स्क्रिप्ट राइटर हरनीत सिंह ने लिखा है, "जानकर दुख हुआ।" अभिनेत्री सयानी गुप्ता ने लिखा है, "यही हाल कई राज्यों का है। पश्चिम बंगाल में भी कुछ इसी तरह के हालात बने हुए हैं।
 
 
विज्ञापन

गौरतलब है कि हंसल मेहता एक नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर हैं। 2013 में फिल्म 'शाहिद' के लिए उन्हें बेस्ट डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। शाहिद के अलावा उन्होंने 'दस कहानियां', 'राख', 'सिटीलाइट', 'अलीगढ़', 'सिमरन', 'ओम्रेटा' और 'छलांग' जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है। इसके अलावा हंसल मेहता की पिछले साल ओटीटी पर स्कैम 1992 (वेब सीरीज) रिलीज हुई थी जिसकी जमकर प्रशंसा हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें