आलिया भट्ट के कारण मिला काम
पाकिस्तान अभिनेत्री हानिया आमिर ने कहा कि उनके चेहरे पर पड़ने वाले डिंपल के कारण उन्हें पाकिस्तान में आलिया की तरह ही जाना जाता है। उन्होंने बताया कि एक ब्रांड ने जब आलिया को भारत में अपने एंबेसडर के तौर पर साइन किया। इसी दौरान उन्होंने हानिया को भी अपने ब्रांड के लिए पाकिस्तान में साइन किया था। उन्होंने कहा कि प्रोड्यूसर को अगर मासूम, डिंपल के साथ अभिनेत्री की जरूरत होती है तो उन्हें पता होता है कि उन्हें किसके पास जाना है।
Shahenshah: शहंशाह के नाम पर जैकी श्रॉफ को मिल गई थीं कई फिल्में, टीनू आनंद ने किया दिलचस्प खुलासा
पाकिस्तान की आलिया है हानिया आमिर
हानिया ने एक बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें अच्छा लगता है जब लोग उन्हें पाकिस्तान की आलिया कहते हैं। आलिया के बारे में बात करते हुए हानिया ने कहा कि वह बहुत ही प्रतिभाशाली कलाकार हैं। हानिया ने कहा, 'मैं आलिया भट्ट का धन्यवाद करती हूं, अगर मैं कभी उनसे मिल सकी तो इससे अच्छी बात मेरे कुछ नहीं होगी'। हानिया ने इसके साथ ही बॉलीवुड सितारों को लेकर बात की। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर को अपना पसंदीदा कलाकार बताया।
Rajkummar Rao: राजकुमार राव ने की कपूर अभिनेत्रियों की जमकर तारीफ, श्रद्धा-जान्हवी-सोनम का नाम शामिल