फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंटम का ट्रेलर देख चढ़ा हाफिज सईद का पारा, पाक में बैन को पहुंचा कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में सैफ और कैटरीना की फिल्म 'फैंटम' का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें हाफिज सईद को मुंबई हमलों का जिम्मेदार बताते हुए उसे पाक में घुसकर मारने की बात फिल्म के हीरो सैफ अली खान कर रहे हैं। फिल्म में सईद के भाषणों की ओरिजनल क्लिप भी दिखाई गईं हैं।
विज्ञापन


बस यही बात पाक के हाफिज सईद को बुरी लग रही है। उसने फिल्म पर बैन को लेकर लाहौर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की। याचिका में उसने आने वाली बॉलीवुड फिल्म फैन्टम के पाकिस्तान में रिलीज पर रोंक लगाने की मांग की है।

फैंटम के विरोध में हाफिज मुहम्मद सईद नाम के अकाउंट से ट्वीट भी किया है। देखिए हाफिज सईद का ट्वीट

Indian propanda films against Pakistan are part of Indian terrorism in Pakistan. We demand immediate ban on all such movies. #BanPhantom— Hafiz Muhammad Saeed (@HafizSaeedJUD01) August 8, 2015
विज्ञापन

'पाकिस्तान के खिलाफ दुष्प्रचार है ये फिल्म'

जमात उद दावा के चीफ हाफिज सईद का कहना है, कि यह फिल्म देश के खिलाफ दुनियाभर में माहौल बनाने का दुष्प्रचार है। अपने वकील एके डोगर के जरिए सईद ने कहा है कि इस भारतीय फिल्म में पाकिस्तान और जमात-उद-दावा के खिलाफ जहर भरा हुआ है।

उसने आरोप लगाते हुए कहा है, कि फिल्म 2008 में हुए मुंबई हमले के बारे में है। जिसमें बे-वजह जमात-उद-दावा को भी उलझाया गया है। उसने कहा कि फिल्म में आतंकवाद के नाम पर पाकिस्तान के खिलाफ गंदा दुष्प्रचार किया गया है।

सैफ अली खान और कैटरीना कैफ के मुख्य किरदारों वाली फिल्म फैन्टम 28 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन

हाफिज सईद के सिर पर है 63 करोड़ का ईनाम

फैंटम के पाकिस्तान में रिलीज पर बैन की ममांग करने वाले हाफिज सईद ने फिल्म में पाक-विरोधी कहानी और विषय होने का कारण कोर्ट से बैन की मांग की है। खास बात ये है कि सईद खुद अंतर्राष्ट्रीय आतंकी है उस पर अमेरिका ने 10 मिलियन डॉलर (63 करोड़ रुपए) का इनाम रखा है।

सईद ने फैंटम की कहानी और अपनी सफाई में कहा है कि पाकिस्तानी अदालतों ने मुंबई हमले में जमात-उद-दावा और इसके किसी नेता के शामिल होने के भारत सरकार के आरोपों को खारिज कर दिया। इसलिए इस फिल्म का मकसद सिर्फ पाकिस्तान को बदनाम करना है।

लाहौर हाईकोर्ट के जस्टिस शाहिद बिलाल हसन ने याचिका की सुनवाई के लिए 10 अगस्त की तारीख तय की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें