कादर खान लंबे अंतराल के बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं, इसकी जानकारी अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर दी है। उन्होने कादर खान की फिल्मों में वापसी की घोषणा करते हुए उनका स्वागत किया। अमिताभ ने ट्वीट किया, 'कादर खान, अच्छे सहयोगी, लेखक, मेरी कई सफल फिल्मों में सहायक.. एक लंबे अंतराल के बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं।'
कादर खान किस फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं और क्या उस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी दिखाई देंगे इस बात से अमिताभ ने पर्दा नहीं उठाया है। ये है कादर खान की वापसी को लेकर अमिताभ का ट्वीट
T 1957 - Kadar Khan .. great colleague, writer, contributor to many of my successful films .. returns to film after a long hiatus ! Welcome
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 9, 2015
40 साल से फिल्मों में हैं कादर खान
कादर खान का फिल्मी करियर बहुत लंबा है, उन्हे बॉलीवुड में चार दशक का समय हो गया है। कादर खान ने पिछली बार 'मुझसे शादी करोगी' (2004) और उन्होंने इस साल की शुरुआत में अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म 'तेवर' से वापसी की जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।
अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर यूजर्स ने भी कादर खान का स्वागत किया। एक यूजर ने लिखा, 'बच्चन सर, इस खबर का स्वागत करता हूं, मैं उनकी वापसी से खुश हूं।' 70 साल के कादर खान की खराब सेहत के बारे में पिछले काफी दिनों से खबरें आ रही हैं।
कादर खान ने बड़े पर्दे पर चार दशकों से ज्यादा में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। उन्होंने कॉमेडी और नकारात्मक दोनों तरह की भूमिकाएं निभाईं हैं। उन्होंने 'कुली', 'बाप नंबरी, बेटा दस नंबरी', 'हम', 'बोल राधा बोल', 'आंखें', 'राजा बाबू' और 'जुड़वा' सहित 350 से ज्यादा फिल्में की हैं।