फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Kashyap: 'लोग अपने फायदे के लिए करते थे मुझसे बात', अनुराग कश्यप ने इंडस्ट्री की राजनीति से उठाया पर्दा

Tue, 19 Sep 2023 07:53 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब हाल ही में, अनुराग ने बताया कि इंडस्ट्री में लोग अपने फायदे के लिए मुझसे बात करते थे। तो चलिए जानते हैं कि अनुराग ने क्या कहा है।
विज्ञापन
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हड्डी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लीग से हटकर फिल्में बनाने वाले अनुराग कश्यप का नाम बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर्स में शुमार किया जाता है। बेबाकी से सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने वाले अनुराग कश्यप एक बार बार फिर खबरों में आ गए हैं। अब हाल ही में, अनुराग ने बताया कि इंडस्ट्री में लोग अपने फायदे के लिए मुझसे बात करते थे। तो चलिए जानते हैं कि अनुराग ने क्या कहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

अनुराग कश्यप ने इंडस्ट्री की राजनीति से उठाया पर्दा
हाल ही में, एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने इंडस्ट्री में अपने अनुभवों को साझा किया और लोगों द्वारा हल्के में लिए जाने और हेरफेर किए जाने के मुद्दों पर भी बात की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब कोई खुद को भीड़ से दूर करता है, तो उसे जरूरी रूप से राजनीति का सामना करना पड़ता है। इससे कोई भी बच नहीं पाया है। अगर किसी को ऐसा लगता है कि इस इंडस्ट्री में राजनीति नहीं है तो वह गलत है।

Atlee: जवान के डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विजय और शाहरुख खान के साथ फिल्म बनाने की चल रही तैयारी

लोग फायदे के लिए करते थे अनुराग का इस्तेमाल
इंडस्ट्री में अपना अनुभव साझा करते हुए अनुराग ने बताया, 'लोग सोचते थे कि मैं एक करोड़पति एनजीओ हूं, जिसे हर किसी के लिए मौजूद रहना चाहिए।' उन्होंने खुलासा किया कि इस धारणा के चलते अक्सर उन्हें हल्के में लिया जाता है और उनका दुरुपयोग किया जाता है। अनुराग ने कहा कि दूसरों को चुप कराने की कोशिश करने के बजाय, वह यह तय करने का ऑप्शन चुनते हैं कि वह उन्हें कैसे प्रतिक्रिया देना चाहते हैं।

Gulshan Devaiah: 'वहां तीन घंटे रहना मुश्किल था', गुलशन देवैया ने शाहरुख की मन्नत में गुजारे पलों को किया याद
विज्ञापन

इस फिल्म में आए नजर
अनुराग कश्यप के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह फिल्म 'हड्डी' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आए हैं। 'हड्डी' में अनुराग कश्यप ने गैंगस्टर से राजनेता बने प्रमोद अहलावत की भूमिका निभाई है। यह फिल्म एक ट्रांसजेंडर के प्रतिशोध की कहानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें