फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Movies: सच्ची आपराधिक घटनाओं पर आधारित हैं ये फिल्में, देख मिलेगा थ्रिल-सस्पेंस का भरपूर मजा

Tue, 19 Sep 2023 04:55 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जो रियल लाइफ क्राइम पर बेस्ड हैं। हम आपको आज ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमा का मतलब आज के जमाने में सिर्फ और सिर्फ मनोरंजन ही नहीं रहा है। फिल्मों के जरिए निर्माता और निर्देशक लोगों को जागरूक करना और उनके आस पास होने वाली सच्ची घटनाओं से भी परिचित कराते हैं। अक्सर देखा जाता है कि  क्राइम थ्रिलर फिल्में देखना दर्शक खूब पसंद करते हैं। लेकिन अगर यह क्राइम असल जिंदगी में हुआ हो तो..? तो फिल्मों को देखना का रोमांच और ज्यादा बढ़ जाता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जो रियल लाइफ क्राइम पर बेस्ड हैं। हम आपको आज ऐसी ही फिल्मों और उनके ओटीटी प्लेफॉर्म्स के बारे में बताने जा रहे हैं.. 

विज्ञापन

हे राम (2000) - फोटो : सोशल मीडिया
हे राम
कमल हासन ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘हे राम' डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा था। इस पीरियड क्राइम ड्रामा फिल्म को निर्देशित करने के साथ ही कमल हासन ने इसका लेखन और प्रोड्यूस भी किया था। कमल हासन, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी स्टारर 'हे राम' की कहानी बेहद सेंसिटिव विषय पर बनाई गई। इस फिल्म में भारत के विभाजन और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या को दिखाया गया है। फिल्म की रिलीज के समय इसको लेकर काफी विरोध भी हुआ था। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो और जियो सिनेमा पर देखी जा सकती है।

फिराक - फोटो : social media
फिराक
नंदिता दास के निर्देशन बनी 'फिराक' साल 2008 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में दर्शाया गया था कि साल 2002 में हुई गुजरात हिंसा का वहां के लोगों के रोजमर्रा के जीवन पर क्या असर पड़ा था। बता दें, इस फिल्म पर भी जमकर बवाल मचा था और इसे गुजरात में बैन का सामना भी करना पड़ा था। यह फिल्म एक हजार सच्ची कहानियों पर आधारित होने का दावा करती है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, दीप्ति नवल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, नासर, परेश रावल, संजय सूरी, रघुबीर यादव और टिस्का चोपड़ा जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म 'जी 5' पर देखने के लिए मौजूद है।

नो वन किल्ड जेसिका - फोटो : सोशल मीडिया
नो वन किल्ड जेसिका
साल 1999 में देश की राजधानी नई दिल्ली उस वक्त हिल गई, जब सूबे में जेसिका लाल हत्याकांड हुआ। इस घटना पर सुपरस्टार रानी मुखर्जी और विद्या बालन की फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' बनी है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से काफी सराहना मिली। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। 

गैंग्स ऑफ वासेपुर - फोटो : सोशल मीडिया
गैंग्स ऑफ वासेपुर
अनुराग कश्यप निर्देशित इस फिल्म सीरीज की कहानी से लेकर इसके डायलॉग्स तक सभी ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। फिल्म में दिखाई गई कहानी बिहार-झारखंड में कोयला माफिया पर आधारित है। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' को आप कहीं भी और कभी भी अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

मद्रास कैफे - फोटो : सोशल मीडिया

मद्रास कैफे
2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘मद्रास कैफे’ में जॉन अब्राहम ने लीड रोल अदा किया था। यह फिल्म श्रीलंका के सिविल वॉर पर आधारित है। इस फिल्म में ऑडियंस को रोमांच से लेकर एक्शन तक सबकुछ देखने को मिलता है। इस फिल्म ने बॉक्स- ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन दर्ज किया था। यह नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें