फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी म्यूजिक में गुरु रंधावा ने फिर लगाया विदेशी तड़का, इस सिंगर को लगाया सुरमा

Wed, 19 Feb 2020 11:05 AM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
guru randhava - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाबी गानों के शहंशाह गुरु रंधावा को अब सब कुछ आसान लगता है, इसलिए वह विश्व के किसी भी गायक को अपने म्यूजिक वीडियो में साथ लाने को बिल्कुल मुश्किल नहीं समझते। अपने पिछले गाने  में अंतररार्ष्ट्रीय रैपर पिटबुल के साथ म्यूजिक वीडियो बनाने वाले गुरु अब अपने नए गाने 'सुरमा सुरमा' में जे शॉन के साथ नजर आ रहे हैं। गाना रिलीज होने के साथ ही वायरल हो चुका है।
विज्ञापन

इस गाने की लॉन्चिंग के मौके पर गुरु ने कहा, 'दुनिया के अब किसी भी गायक के साथ म्यूजिक वीडियो बनाने में अब मुझे कोई दिक्कत नहीं होती, और न ही मुझे ज्यादा वक्त लगता है। मैं बचपन से ही जे पाजी को सुनता आ रहा हूं, और मेरा बचपन से ही सपना रहा है कि मैं जे पाजी के साथ एक म्यूजिक वीडियो बनाऊं। लेकिन तब से मैं उस स्तर तक पहुंचने का इंतजार कर रहा था।'

guru randhava - फोटो : amar ujala
हर गाने के साथ सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जा रहे गुरु कहते हैं, 'अब हमारे गाने भी दुनिया भर में चल रहे हैं। अब हम इस लायक हो गए हैं कि किसी भी गायक को अपने गाने दिखाकर उसे अपने साथ काम करने के लिए तैयार कर सकते हैं। जब जे पाजी को हमने ये गाना भेजा, तो उन्हें पसंद आया। फिर हमने साथ में मेहनत की, और गाना बन गया।'
विज्ञापन

बता दें कि गुरु का नया गाना 'सुरमा सुरमा' राजस्थान की पृष्ठभूमि पर फिल्माया गया पंजाबी गाना है। गुरु के हर गाने की तरह यह भी एक लड़की के इर्द गिर्द घूमता ही नजर आता है, बस नयापन ये है कि उनके पिछले सभी म्यूजिक वीडियो की तरह इसमें बड़ी बड़ी गाड़ियां और ऊंची ऊंची इमारतें देखने नहीं मिलेगी। दूसरी भाषा में कहें तो गुरु का यह गीत विदेशी कलाकारों के साथ देसीपन दर्शाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें