फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'पृथ्वीराज' में शास्त्रीय नृत्य आधारित गीत में दिखेंगी मानुषी छिल्लर

Wed, 19 Feb 2020 09:40 AM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो मुंबई
विज्ञापन
Manushi Chhillar - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
विज्ञापन

मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर मानती हैं कि हिंदी सिनेमा में किसी नायिका को पूरी भारतीयता के साथ प्रस्तुत करने में उसकी देहयष्टि के साथ साथ भारतीय शास्त्रीय नृत्यों में पारंगत होना बहुत मदद करता है। वह मानती हैं कि पर्दे पर एक सुंदर स्त्री तभी मोहक दिख सकती है जब वह शास्त्रीय नृत्यों की भाव भंगिमाए अपने अभिनय में पाए। गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा में नंबर वन की पोजीशन पर पहुंचने वाली मधुबाला से लेकर हेमा मालिनी, माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी तक सब किसी न किसी शास्त्रीय नृत्य की उस्ताद रही हैं।

विज्ञापन

 

Manushi Chhillar - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
अपनी पहली फिल्म 'पृथ्वीराज' के पहले गाने की शूटिंग पूरी कर चुकी मानुषी छिल्लर एक प्रशिक्षित कुचिपुड़ी नर्तकी है और उन्होंने मशहूर नर्तक युगल राजा-राधा रेड्डी और कौशल्या रेड्डी से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। अमर उजाला से बातचीत में मानुषी ने खुलासा किया कि शास्त्रीय नृत्य में यह उनका शुरुआती प्रशिक्षण है, जिसने उन्हें पृथ्वीराज में आत्मविश्वास के साथ गीत का प्रदर्शन करने में मदद की। मानुषी कहती हैं, “मैं अपने माता-पिता की शुक्रगुजार हूं कि उस वक्त उन्होंने मुझपर नृत्य सीखने के लिए दबाव डाला क्योंकि आज जब मुझे इन बड़े गीतों पर नृत्य करना होता है तो मुझे बचपन की ये ट्रेनिंग बहुत काम आती है।”
विज्ञापन

Manushi Chhillar - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
बचपन की याद करते हुए मानुषी ये भी बताती है कि इन प्रशिक्षणों के चलते उन्होंने काफी चीजें मिस की हैं। लेकिन, अब वही सब मेरे काम आ रहा है। किसी भी पेशे के लिए लगन और मेहनत को जरूरी बताते हुए मानुषी कहती हैं, “मैंने पहले जो कुछ भी सीखा था वह सब मेरे पास वापस आ गया। मेरे निर्देशक और कोरियोग्राफर मेरे प्रदर्शन से खुश थे और इस बात से मैं भी खुश थी। यह मेरे लिए काफी मायने रखता है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरे कठिन परिश्रम की सराहना करेंगे और मुझे आशीर्वाद देंगे।”

दीपिका ने महिलाओं को समर्पित किया रोमी देव का किरदार, फिल्म '83' से पति रणवीर सिंह के साथ पहला फोटो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें