फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sahib Bibi Aur Ghulam: बड़े पर्दे पर फिर से दस्तक देगी गुरु दत्त की क्लासिक फिल्म, जानें कब और कहां देख सकेंगे

Wed, 17 Jul 2024 06:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म साहिब बीबी और गुलाम एक बार फिर से बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। पीवीआर-आईनॉक्स अपने द नॉस्टेलजिक शो के तहत 19 से 25 जुलाई तक देशभर में 40 से अधिक पीवीआर और आईनॉक्स स्क्रीन पर इस प्रतिष्ठित फिल्म को प्रदर्शित करेगा। 
विज्ञापन
साहिब बीबी और गुलाम - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म साहिब बीबी और गुलाम को हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्मों में शामिल किया जाता है। अबरार अलवी के निर्देशन में बनी साल 1962 की इस फिल्म का निर्माण गुरु दत्त ने किया था। साथ ही, वह फिल्म के मुख्य अभिनेता भी थे। इस फिल्म में उनके अलावा मीना कुमारी, वहीदा रहमान और रहमान भी अहम भूमिकाओं में थे। 
विज्ञापन

Deepika Padukone: परोसी थाली दिखाकर दीपिका ने दिए डाइटिंग टिप्स, यूजर्स बोले- 'इतना खाना तो चिड़िया खाती है'

कब और कहां देख सकेंगे फिल्म?
बिमल मित्रा के बंगाली उपन्यास पर आधारित इस फिल्म को अब दोबारा बड़े पर्दे पर लोगों के सामने पेश करने की तैयारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक पीवीआर-आईनॉक्स अपने द नॉस्टेलजिक शो के तहत 19 से 25 जुलाई तक देशभर में 40 से अधिक पीवीआर और आईनॉक्स स्क्रीन पर इस प्रतिष्ठित फिल्म को प्रदर्शित करेगा। 
विज्ञापन


इन सितारों ने दिखाई शानदार अदाकारी
बता दें कि द नॉस्टेलजिक शो का मुख्य उद्देश्य भारतीय सिनेमाई इतिहास को जीवंत करना है। इससे दर्शकों को बड़े पर्दे पर महान फिल्मों से फिर से जुड़ने का मौका मिलता है। 1962 में रिलीज हुई साहिब बीबी और गुलाम में गुरु दत्त, मीना कुमारी और वहीदा रहमान की शानदार अदाकारी के लिए आज भी याद की जाती है। यह फिल्म प्यार, वफादारी और सामाजिक पतन की एक गहरी कहानी बयां करती है। 

फिल्म ने जीते थे कई पुरस्कार
 फिल्म का संगीत हेमंत कुमार ने तैयार किया था। वहीं, शकील बदायूंनी फिल्म के गीतकार थे। बड़े पर्दे पर दस्तक देने के बाद इस फिल्म को दर्शकों का जमकर प्यार मिला था। इस फिल्म ने कुल चार फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे, जिसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार भी शामिल था। 
Indian Actors: अपनी उम्र को मात देते नजर आए ये सितारे, इस साल रिलीज हुई फिल्मों में जम कर किया एक्शन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें