फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Natasa Stankovic: अपने देश वापस लौटने के लिए नताशा ने बैग कर लिया पैक? तस्वीरों से कयासों का बाजार गर्म

Tue, 16 Jul 2024 07:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। दोनों की अलग की खबरें अब तक कई मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए सामने आ चुकी हैं। इस बीच नताशा की नई पोस्ट से लोगों ने एक बार फिर से तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।
 
विज्ञापन
नताशा स्टेनकोविक - फोटो : इंस्टाग्राम@natasastankovic__
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक और उनके पति हार्दिक पांड्या के बीच दूरियां बढ़ने की खबरें काफी समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। इस अभिनेत्री की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों ने कयासों का बाजार एक बार फिर से गर्म कर दिया है। अटकलों को हवा देते हुए नताशा ने एक सूटकेस की तस्वीर पोस्ट की। 
विज्ञापन

KRK: केआरके के नए गाने 'मेरे साथिया' को बिग बी ने किया प्रमोट, लोगों ने पूछा- अकाउंट हैक हो गया क्या?

नताशा ने साझा की सूटकेस की तस्वीर
इसके साथ ही, उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "साल का यही वह समय है"। इस इंस्टाग्राम स्टोरी में अभिनेत्री ने विमान और घर के इमोजी भी पोस्ट किए हैं। इस पोस्ट से सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि नताशा सर्बिया वापस जा रही हैं। नताशा की पोस्ट ने प्रशंसकों के बीच हलचल बढ़ा दी है। लोगों के मन में एक ही सवाल है कि क्या नताशा सच में हार्दिक के घर को हमेशा के लिए अलविदा कह रही हैं? वहीं, एक अन्य तस्वीर में एक कार में डॉगी बैठा नजर आ रहा है।
विज्ञापन

MAX Teaser: दमदार है फिल्म 'मैक्स' का टीजर, एक्शन अवतार में नजर आए किच्चा सुदीप



2020 में हुई थी नताशा-हार्दिक की शादी
तलाक की अफवाहों के बीच हाल ही में नताशा का एक वीडियो काफी ज्यादा चर्चा में आ गया था। इसमें वह लोगों को जीवन में कुछ परिस्थितियों से गुजरते समय निराश होने के बजाय ईश्वर पर विश्वास रखने की सलाह देती नजर आई थीं। इसे देखने के बाद लोग इसे हार्दिक जोड़कर देखने लगे थे। हार्दिक ने 31 मई, 2020 को नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी। दोनों उसी साल 30 जुलाई को माता पिता बने थे। उनके बेटे का नाम अगस्त्य है।
Auron Mein Kahan Dum Tha: रिलीज होने वाला है फिल्म का एक और गाना, नीरज पांडे ने अजय के किरदार से उठाया पर्दा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें