अभिनेता गुरमीत चौधरी 'इंटरनेशनल डांस डे' के मौके पर कई बॉलीवुड कलाकारों को सम्मान देते हुए नजर आएंगे। बता दें कि गुरमीत सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करने वाले हैं।
जिसमें वो प्रभु देवा, ऋतिक रोशन और गोविंदा सहित बॉलीवुड के कई प्रतिष्ठित सुपरस्टार्स डांसर को सम्मान देंगे।
बता दें इस मौके पर गुरमीत, प्रभुदेवा के ‘मुकाबला’, ऋतिक रोशन के ‘धूम मचा ले’, सलमान खान के ‘ओ ओ जाने जाना’ और गोविंदा के गानों पर थिरकते नजर आएंगे।
ये भी पढ़े- सनी लियोन के साथ काम करने से हिचकिचाए सनी देओल, परिवार की छवि को बताया कारण
गुरमीत का कहना है कि वो हमेशा से इन सभी लोगों के नृत्य के प्रशंसक रहे है। उन्होंने कहा कि 'मैंने उनके गीतों को देखकर उनके जैसा नृत्य सीखा है।
उन्होंने यह भी कहा कि 'अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस' के मौके पर उन्हें सम्मान देने का यह मेरा छोटा-सा प्रयास है।
गौरतलब है कि गुरमीत ‘नच बलिए’ और ‘झलक दिखलाजा’ जैसे रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। साथ ही इससे पहले उन्होंने ‘खामोशियां’ और ‘वजह तुम हो’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
ये भी पढ़े- नूर के बाद सोनाक्षी को एक और झटका, मलाइका ने छीन ली ये कुर्सी