फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gumraah: 'गुमराह' के टीजर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन दिखेगी आदित्य-मृणाल की क्राइम-थ्रिलर की पहली झलक

Tue, 28 Feb 2023 11:59 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मृणाल ठाकुर और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'गुमराह' की टीजर की रिलीज डेट का एलान हो गया है। 
विज्ञापन
गुमराह - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर फिल्म 'गुमराह' को लेकर एक आधिकारिक अपडेट आया है। फैंस इस फिल्म की एक झलक पाने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब जाकर उनका इंतार खत्म होने जा रहा है। दरअसल, निर्माताओं ने आज (28 फरवरी) को आधिकारिक घोषणा करके फिल्म की टीजर की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। 

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगा टीजर
सच्ची घटनाओं पर आधारित क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'गुमराह' में पहली बार मृणाल और आदित्य साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की फिल्म की शूटिंग काफी समय पहले पूरी कर चुकी है और अब इसके टीजर की रिलीज डेट का एलान भी हो गया है। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'आसानी से किसी पर भी भरोसा मत करो! गुमराह का टीजर कल रिलीज हो रहा है और फिल्म 7 अप्रैल 2023 से सिनेमाघरों में दस्तक देगी।' इसका मतलब साफ है फिल्म का टीजर 1 मार्च को जारी किया जाएगा।
Ranbir Kapoor: बायकॉट ट्रेंड को रणबीर कपूर ने बताया निराधार, कहा- मनोरंजन के लिए बनाई जाती हैं फिल्में
विज्ञापन



आदित्य-मृणाल में होगा इंटेंस फेस ऑफ
'गुमराह' में आदित्य रॉय कपूर दो पूरी तरह से अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। अभिनेता फिल्म में जहां दोहरी भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे, वहीं मृणाल एक पुलिस वाली की भूमिका निभाती दिखाई देंगी। दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। 'गुमराह' से वर्धन केटकर बतौर निर्देशक डेब्यू करने जा रहे हैं। वहीं, इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज और मुराद खेतानी के सिने वन स्टूडियो द्वारा किया गया है।
विज्ञापन

Sandhya Mridul: 30 साल बड़े नसीरुद्दीन संग संध्या ने कैसे किया रोमांटिक सीन? ऐसी हो गई थी जोधा बाई की हालत

साउथ की फिल्म का रीमेक है 'गुमराह'
गौरतलब है, 'गुमराह' तेलुगू फिल्म 'थडम' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसका निर्देशन मागीज थिरुमेनी ने किया था। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में अब मृणाल और आदित्य की जोड़ी एक साथ देखने के लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यह फिल्म 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
Ravindra Jain: 'कांच और हीरा' से सिनेमा को मिला आवाज का 'सौदागर', रामायण ने तो करियर में जान फूंक दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें