फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिथुन चक्रवर्ती के बाद अब एंडी हग के लुक में दिखेंगे 'हंटर' अभिनेता गुलशन देवैया

Sat, 16 Mar 2019 07:12 PM IST
अरविंद अरविंद अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
गुलशन देवैया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

'शैतान', 'हंटर', 'पेडलर्स', 'द गर्ल इन येलो बूट', 'गोलियों की रासलीला- राम लीला' जैसी कई फिल्मों से अपने बेहतरीन अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता गुलशन देवैया नए अवतार में सबके होश उड़ाने को तैयार हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' है। जिसमें गुलशन देवैया मार्शल आर्ट एक्सपर्ट कराटे मणि का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में गुलशन का डबल रोल है। 

विज्ञापन


गुलशन के करियर में ये फिल्म काफी चुनौतीपूर्ण रही है। किरदारों में ढलने के लिए उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से सख्त होना पड़ा है। मणि के किरदार में खुद को प्रमाणित करने के लिए उन्होंने कई मुक्केबाजों से मार भी खाई। कराटे मणि के रोल के लिए गुलशन ने विश्वविख्यात कराटे और किक बॉक्सर एंडी हग के लुक में खुद को ढाला है और उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की है। इसी लुक में 90 दशक में फिल्म स्टार मिथुन चक्रवर्ती को भी देखा गया था। 

Trending Videos
विज्ञापन

गुलशन देवैया - फोटो : Amar Ujala
आरएसवीपी के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला और लेखक-निर्देशक वासन बाला हैं। अभिमन्यु दासानी, राधिका मदान, गुलशन देवैया, महेश मांजरेकर और जिमित त्रिवेदी फिल्म के मुख्य कलाकार हैं। 21 मार्च को रिलीज हो रही इस फिल्म को अक्षय कुमार की फिल्म केसरी के लिए तगड़ा कम्पीटिशन माना जा रहा है। केसरी जहां एक हारी हुई लड़ाई में सिख सैनिकों के बलिदान की कहानी है, वहीं मर्द को दर्द नहीं होता आज के युवा दर्शकों के हिसाब से बनी फिल्म है।

फिल्म के ट्रेलर और किरदारों को इंट्रोड्यूस करने के लिए बने वीडियो भी यूट्यूब पर खासी वाहवाही बटोर रहे हैं। इन वीडियोज में मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। अभिमन्यु का इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें