फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emraan Hashmi: ओटीटी पर देखें 'ग्राउंड जीरो' स्टार इमरान हाशमी की फिल्में, जिसमें मिलेगा एक्शन-सस्पेंस-थ्रिलर

Sun, 27 Apr 2025 04:38 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Emraan Hashmi OTT Reelase: इमरान हाशमी की फिल्म 'गाउंड जीरो' हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म के ओटीटी पर आने से पहले आप इमरान की बाकी फिल्मों को ओटीटी पर देख सकते हैं, जिनमें आपको भरपूर एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस देखने को मिलेगा...
 
विज्ञापन
1 of 6
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम- @therealemraan
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी हाल ही में एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'ग्राउंड जीरो' में नजर आए, जो 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म बीएसएफ अधिकारी नरेंद्र नाथ धर दुबे की कहानी पर आधारित है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं आप 'ग्राउंड जीरो' के ओटीटी पर आने से पहले इमरान की कई फिल्मों को ओटीटी पर देख सकते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम @therealemraan
व्हाई चीट इंडिया
'व्हाई चीट इंडिया' यह फिल्म भारत की शिक्षा प्रणाली में धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार को दिखाती है। इमरान हाशमी इसमें राकेश सिंह का किरदार निभाते हैं, जो छात्रों को नकल करवाता है और सिस्टम की खामियों को उजागर करता है। 'व्हाई चीट इंडिया' को आप जी5 ओटीटी प्ले प्रीमियम पर देख सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम @therealemraan
टाइगर्स
'टाइगर्स' यह कहानी एक दवा विक्रेता अयान की है, जो अपनी कंपनी के खतरनाक शिशु फार्मूले के खिलाफ मुखबिर बन जाता है। इसमें इमरान हाशमी, गीतांजलि थापा और डैनी ह्यूस्टन मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'टाइगर्स' को भी आप जी5 ओटीटी प्ले प्रीमियम पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें:
Kim Kardashian: किम कार्दशियन ज्वेलरी चोरी मामले में संदिग्ध मांगेगा माफी, 23 मई तक चलेगा मुकदमा

 

4 of 6
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम @therealemraan
गुड बॉय, बैड बॉय
फिल्म 'गुड बॉय, बैड बॉय' दो कॉलेज छात्रों, राजन और राजू मल्होत्रा, की कहानी है, जिनके नाम एक जैसे हैं। गलती से उनकी क्लास बदल जाती है, जिससे मजेदार और रोचक घटनाएं होती हैं। 'गुड बॉय, बैड बॉय' को भी आप जी5 ओटीटी प्ले प्रीमियम पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें:
Vicky Kaushal: इस बायोपिक में नजर आएंगे विक्की कौशल, निभाएंगे पूर्व भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी की भूमिका
विज्ञापन

5 of 6
टाइगर 3 - फोटो : इंस्टाग्राम-@beingsalmankhan
टाइगर 3
फिल्म 'टाइगर 3' में सलमान खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में हैं। इमरान हाशमी आतिश रहमान नाम के खतरनाक आईएसआई एजेंट का किरदार निभाते हैं, जो भारत और पाकिस्तान के लिए खतरा बनता है। 'टाइगर 3' को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें:
Viral Video: अपनी अनोखी चाल पर ट्रोल हुईं 90 के दशक की यह मशहूर एक्ट्रेस, यूजर्स बोले- पागलों की तरह क्यों…
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' - फोटो : यूट्यूब @BalajiMotionPictures
वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई
'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' में इमरान हाशमी इसमें शोएब खान की भूमिका में हैं, जो एक महत्वाकांक्षी गैंगस्टर है। यह किरदार दाऊद इब्राहिम से प्रेरित है। वह सुल्तान मिर्जा (अजय देवगन) के खिलाफ सत्ता के लिए संघर्ष करते दिखाई देते हैं। 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें:
Akshaye Khanna: कभी भी पिता विनोद खन्ना के साथ काम नहीं करना चाहते थे अक्षय, बोले- 'बराबरी करना मुश्किल...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें