फिल्म 'हिंदी मीडियम'
- फोटो : यूट्यूब @T-Series
हिंदी मीडियम
इरफान खान की इस फिल्म में एक परिवार अपने बच्चे को अच्छे स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए अपनी आर्थिक स्थिति को झूठा दिखाता है। 2013 में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां एक परिवार ने फर्जी आय प्रमाण पत्र बनवाया। उन्होंने दिखाया कि वे झुग्गी में रहते हैं और उनकी सालाना आय 67 हजार रुपये है, जबकि हकीकत में वे करोड़ों कमा रहे थे।