फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ground Zero Trailer: इस दिन धूम मचाएगा 'ग्राउंड जीरो' का ट्रेलर, इमरान हाशमी की फिल्म का नया पोस्टर भी जारी

Sat, 05 Apr 2025 04:16 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ground Zero Trailer: इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' का हाल ही में टीजर जारी हुआ था। वहीं, अब निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज की तारीख का एलान कर दिया है। 
विज्ञापन
ग्राउंड जीरो फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम- @excelmovies
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्सेल एंटरटेनमेंट अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ग्राउंड जीरो' की रिलीज के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस फिल्म में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में फिल्म का दमदार टीजर जारी किया गया था, जिसे फैंस की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। वहीं, अब दर्शकों को इसके ट्रेलर का इंतजार है। अब निर्माताओं ने इसके ट्रेलर रिलीज का एलान कर दिया है।

विज्ञापन

The White Lotus 3: सीरीज ‘द व्हाइट लोटस 3’ के मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम, कास्ट-क्रू से जुड़ा है मामला

इस दिन रिलीज आएगा ट्रेलर
फिल्म के निर्माताओं ने आज 5 अप्रैल, 2025 को 'ग्राउंड जीरो' का नया पोस्टर जारी किया, जिसमें इमरान हाशमी बंदूक लिए दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही ट्रेलर रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठाया गया है। फिल्म का ट्रेलर 7 अप्रैल को रिलीज होगा। निर्माताओं ने पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'भारत के सबसे खतरनाक मिशनों में से एक के पीछे छिपी कहानी को उजागर करें। ग्राउंड जीरो का ट्रेलर 7 अप्रैल को रिलीज होगा। बने रहिए।



Salman Khan: 'सिकंदर' का बुरा हाल होते ही 'बजरंगी भाईजान 2' की तैयारी में जुटे सलमान? फिल्म पर आया ये अपडे

फिल्म का पोस्टर
इमरान हाशमी द्वारा अभिनीत बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे की भूमिका वाली 'ग्राउंड जीरो' सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। 27 मार्च को इमरान हाशमी ने फिल्म के पहले पोस्टर में कश्मीर में तैनात बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ दुबे के रूप में पोज दिया। कैमरे की तरफ पीठ करके अभिनेता ने अपने हाथ में बंदूक थामी और कश्मीर के नजारे को निहारते हुए खड़े थे। कुछ घरों से घना काला धुआं निकल रहा था, जो किसी धमाके का संकेत था।
Dharmendra: 'जाने दो प्लीज, बच्चे', मनोज कुमार के घर से लौटते वक्त धर्मेंद्र ने हाथ जोड़कर की पैप्स से गुजारिश
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
एक्सेल इंटरटेनमेंट ने इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठाया था। पोस्टर के कैप्शन में लिखा था 'एक मिशन की अनकही कहानी जिसने कश्मीर को हमेशा के लिए बदल दिया।' इसमें आगे लिखा था ये फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें