फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: 'सिकंदर' का बुरा हाल होते ही 'बजरंगी भाईजान 2' की तैयारी में जुटे सलमान? फिल्म पर आया ये अपडेट

Sat, 05 Apr 2025 03:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' की स्थिति खराब होने के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बजरंगी भाईजान 2' की तैयारियों में जुट गए हैं। 
विज्ञापन
बजरंगी भाईजान - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को फैंस आज भी खूब प्यार देते हैं। साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान ने पवन कुमार चतुर्वेदी का किरदार निभाया था। कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म न सिर्फ दर्शकों को पसंद आई, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी ब्लॉकबस्टर रही थी। अब खबर है कि सलमान 'बजरंगी भाईजान 2' की तैयारी में जुट गए हैं।

विज्ञापन

Hrithik Roshan: साउथ के इस धाकड़ एक्टर को पसंद करते हैं ऋतिक रोशन, उनके शानदार अभिनय के हैं कायल

क्या बजरंगी भाईजान का बनेगा सीक्वल?
उन्होंने मशहूर लेखक वी विजयेंद्र प्रसाद से मुलाकात की और सीक्वल के लिए एक आइडिया पर बात की। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक 'बजरंगी भाईजान 2' अब बनने की राह पर है। इसको लेकर सलमान ने कुछ दिन पहले वी विजयेंद्र प्रसाद से चर्चा की है। सूत्रों का कहना है कि दोनों ने एक कहानी पर विचार किया है जो सीक्वल बन सकती है। इस प्रोजेक्ट में सलमान, विजयेंद्र प्रसाद और डायरेक्टर कबीर खान फिर से साथ आ सकते हैं।
Apoorva Mukhija: विवाद के बाद अब खुली अपूर्वा मखीजा की किस्मत, इस रियलिटी शो में आएंगी नजर?

बजरंगी भाईजान - फोटो : सोशल मीडिया
कई फिल्में लिख चुके हैं विजयेंद्र प्रसाद
वी विजयेंद्र प्रसाद भारतीय सिनेमा के बड़े लेखक हैं। उन्होंने 'आरआरआर', 'बजरंगी भाईजान', 'मगधीरा' जैसी फिल्मों की कहानियां लिखी हैं। सलमान के साथ उनकी जोड़ी पहले भी कमाल कर चुकी है। अगर यह सीक्वल बनता है तो फैंस को फिर से पवन की सादगी और उसकी भावनात्मक यात्रा देखने को मिल सकती है। यह मुलाकात इस हफ्ते की शुरुआत में हुई थी। फैंस अब इस खबर से उत्साहित हैं।
विज्ञापन

इस ओटीटी पर आएगी 'सिकंदर'
सलमान के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'सिकंदर' रिलीज हुई। ए आर मुरुगदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में आई थी। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना, प्रतीक स्मिता पाटिल, शरमन जोशी और सत्यराज भी हैं। ईद से एक दिन पहले रिलीज हुई इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। अब यह थिएटर के बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें