'ग्रैंड मस्ती' सफलता की और सीढ़ी चढ़ गई है। वह इस साल की एक बड़ी हिट फिल्म से आगे निकल गई है।
छोटे बजट की यूं तो कई फिल्मों ने अच्छी कमाई के साथ-साथ सुपरहिट फिल्मों का तमगा भी हासिल किया है। इसी साल आई 'आशिकी 2' इस मामले में सुपरहिट साबित हुई थी।
'आशिकी-2' भट्ट कैंप की फिल्म थी जिसका बजट 10 करोड़ रूपए था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े और 85.2 करोड़ की कमाई की।
'आशिकी 2' इस साल की वह सबसे बड़ी फिल्म थी जिसने कम से कम पैसे लगाकर ज्यादा कमाई की थी।
लेकिन अब 'ग्रांड मस्ती' इससे कहीं आगे निकल गई है। फिल्म ने अब तक 86.2 करोड़ कमा लिए हैं और अभी तक सिनेमाघरों में देखी जा रही है। इस फिल्म के निर्माण पर महज 7-8 करोड़ का खर्चा किया गया था।
यही नहीं ये फिल्म इंद्र कुमार की अब तक की बनाई फिल्मों में सबसे सफल फिल्म बन गई है। आफताब शिवदासानी, रितेश देशमुख और विवेक ऑबरॉय के फिल्मी कैरियर की भी ये अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म है।