फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: ‘इंसान धोखेबाज...’, गोविंदा-रानी के लालबागचा राजा दर्शन करने पर सुनीता का तंज? कही बड़ी बात

Wed, 23 Sep 2026 05:42 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुनीता आहूजा: हाल ही में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। अब इस पर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का बयान सामने आया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 
विज्ञापन
सुनीता आहूजा, गोविंदा और रानी स्वर्णकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने इंसानों को लेकर ऐसी बात कही है, जिसकी अब काफी चर्चा हो रही है। अभिनेता-राजनेता गोविंदा को एक दिन पहले मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए उनकी को-स्टार और रूमर्ड गर्लफ्रेंड रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया था। इसके एक दिन बाद सुनीता ने बिना किसी का नाम लिए तंज कसा है।
विज्ञापन


कोमल के साथ दर्शन को पहुंचे थे गोविंदा
सुनीता का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब गोविंदा और रानी स्वर्णकार के गणपति पंडाल जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दोनों को मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए साथ देखा गया था। इसके बाद एक वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा, जिसमें रानी के माथे और मांग में सिंदूर नजर आया।

हालांकि, वीडियो का लंबा वर्जन सामने आने के बाद इस पूरे मामले की एक अलग तस्वीर देखने को मिली। दरअसल, जब रानी बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए सिर झुका रही थीं, तब भगवान गणेश के चरणों में रखा सिंदूर उनके सिर पर गिरता हुआ नजर आया। इसके बाद रानी और गोविंदा के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा शुरू हो गई।
विज्ञापन


देखें वीडियो-  गोविंदा और रानी स्वर्णकार के रिश्ते को लेकर अभी तक दोनों में से किसी ने भी सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। ऐसे में सुनीता आहूजा का बिना किसी का नाम लिए दिया गया यह बयान अब चर्चा में है।

जानवरों से प्यार करो, इंसान धोखेबाज होते हैं
दरअसल, बुधवार को सुनीता आहूजा पैपराजी के सामने पोज दे रही थीं। इसी दौरान एक पैपराजी ने उनके पालतू डॉग विंटर का जिक्र करते हुए कहा, 'मैम, विंटर हमेशा आपको छोड़ने आता है।' इस पर सुनीता ने कहा, 'आप इंसानों से कितना भी प्यार कर लो, कोई फायदा नहीं है। वे आपको धोखा ही देते हैं। इसके बजाय जानवरों से प्यार करो, वे हमेशा आपका साथ देंगे।'

इसके बाद सुनीता ने कहा, 'इंसानों से नहीं, जानवरों से प्यार करो। इंसान धोखेबाज होते हैं।' इतना कहने के बाद उन्होंने पैपराजी को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन

कश्मीरा शाह ने भी शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने भी ‘घर तोड़ने वालों’ और पत्नियों को छोड़कर कम उम्र की महिलाओं के साथ रिश्ते बनाने वाले पुरुषों को लेकर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। कश्मीरा ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके इस बयान के बाद गोविंदा की निजी जिंदगी और पत्नी सुनीता आहूजा के साथ उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं।

कश्मीरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा कि लोग एक ‘मिस्ट्री वुमन’ को ग्लैमराइज कर रहे हैं और उसके बारे में पोस्ट कर रहे हैं। घर तोड़ने वालों को बढ़ावा देना बंद करें और उन पुरुषों को अपना आदर्श बनाना बंद करें, जो अपनी समर्पित पत्नियों को छोड़कर कम उम्र की महत्वाकांक्षी लड़कियों के लिए चले जाते हैं। यह घिनौना है। मुझे अपने लोगों से ज्यादा समझदारी और नैतिकता की उम्मीद है। कृपया इस पागलपन को बंद करें।'
ये भी पढ़ें- तुकाराम मुंढे: बॉलीवुड सितारों के सपोर्ट पर अधिकारी का रिएक्शन आया सामने, जाहिर की खुशी; बोले- शुक्रगुजार हूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें