फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी बेटी से जुड़े प्रश्नों से परेशान हुए गोविंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में आइफा अवार्ड्स के दौरान गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता बहुत परेशान हुए। कारण...? हर कोई उनकी बेटी नर्मदा के बारे में जानना चाह रहा था कि आखिर कब वह पर्दे पर नजर आने वाली हैं। करीब दस साल हो गए लोगों को यह सुनते हुए कि नर्मदा हीरोइन बन कर आने को तैयार हैं। उन्हें लॉन्च करने के लिए कभी सलमान का नाम आगे आता तो कभी शाहरुख खान का। लेकिन अभी तक वह पर्दे के पीछे छुपी हुई हैं।
विज्ञापन


गोविंदा ने घोषित की अपनी फिल्म

असल में हुआ यह कि आइफा में गोविंदा ने अपनी अगली होम प्रोडक्शन फिल्म की घोषणा की, जिसका नाम होगा ‘अभिनव चक्र’। इस दौरान मंच पर उनकी पत्नी सुनीता भी साथ थीं। फिल्म में गोविंदा खुद स्टार होंगे। ऐसे में सवाल उठा कि क्या नर्मदा भी इस फिल्म से अपना कैरियर लॉन्च कर रही हैं। अभी तक क्यों उनका कैरियर शुरू नहीं हो सका। पत्रकारों की तरफ से इन सवालों के आते ही गोविंदा-सुनीता असहज हो गए। सुनीता तो नाराज भी हो गईं।
विज्ञापन

बात ही नहीं बनी

सुनीता ने कहा कि नर्मदा के पास हजारों फिल्मों के प्रस्ताव आ चुके हैं, लेकिन कोई भी उनके लायक नहीं था। जब गोविंदा ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि हमने करीब पच्चीस-तीस फिल्मों पर विचार किया, परंतु बात नहीं बनी। खैर, इसके बाद मामला जब बढ़ने लगा तो गोविंदा ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि प्लीज, बातों को सिर्फ उन पर ही किया जाए। यानी मुद्दे का सवाल जहां था वहीं रह गया, नर्मदा का कैरियर अभी तक क्यों शुरू नहीं हो सका?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें