फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोविंदा की फिल्म 'आ गया हीरो' का नया गाना हुआ रिलीज, थिरकने पर कर देगा मजबूर

Wed, 01 Mar 2017 02:02 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
गाेव‌िंदा
विज्ञापन
गोविंदा की कम बैक फिल्म ‘आ गया हीरो’ का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने फिल्म का नया गाना 'माहिया' रिलीज ‌किया है। इस गाने में एक बार फिर गोविंदा थिरकते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


फिल्म का ये गाना आपको डांस करने पर मजबूर कर देगा। इस गाने में डांस कर गोविंद यकीनन सबका दिल जीत रहे हैं। साथ ही उन्होंने ये साबित कर दिया है ‌कि वो आज भी उतने ही बेहतरीन डांसर हैं जितने पहले थे। इसमें उनका हाथ कोई नहीं पकड़ सकता है। 

इस गाने का म्यूजिक काफी अच्छा है। ये फिल्म पहले 24 फरवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन शूटिंग पूरी ना होने के चलते इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। अब ये फिल्म 17 मार्च को रिलीज होगी। 
विज्ञापन


गोविंदा जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। लेकिन रिलीज डेट को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति है। उनके करीबियों का कहना है अपशकुन के डर से उन्होंने मीडिया को फिल्म की रिलीज डेट ना बताने का फैसला लिया है। इसीलिए वो बार-बार रिलीज डेट में बदलाव कर रहे हैं।
विज्ञापन


देखें वीडियो- 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें