संजय दत्त की बायोपिक 'दत्त' इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त का किरदार निभा रहे हैं। अपने आपको संजय दत्त की तरह बनाने के लिए रणबीर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
रणबीर ने बॉडी से लेकर हेयर स्टाइल तक सब कुछ बदल लिया है। यहां तक कि वो संजय दत्त की तरह ही चलने-फिरने लगे हैं। अपने लुक के लिए रणबीर पूरी तरह से परफेक्ट दिख रहे हैं। कुछ दिन पहले ही फिल्म के सेट से रणबीर कपूर की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। जिसमें वो बिलकुल संजय दत्त लग रहे थे।
अब रणबीर ने उनके जैसा बनने के लिए एक और तरकीब निकाली है। खबर है कि रणबीर चाहते हैं कि वो संजय दत्त वाले टैटू भी अपने शरीर पर गुदवा लें। जिससे वो बिलकुल संजय जैसे ही दिखें। वो जल्द ही ऐसा करने वाले हैं।
रणबीर इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने अपना वजन 13 किलो बढ़ा लिया है। साथ ही संजू बाबा की बॉडी लैंग्वेज पर गहरी रिसर्च की है। रणबीर की मदद के लिए संजय दत्त ने उन्हें 200 मिनट की एक वीडियो दी थी। ताकि वीडियो देखकर रणबीर को स्टाइल समझने में कोई परेशानी ना हो।