भूपेंन हजारिका पॉपुलर प्लेबैक सिंगर और फिल्ममेकर में से एक थे। गूगल ने आज भूपेंन हजारिका के 96वें जन्मदिन के मौके पर उनको डूडल बनाकर खास श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुंबई की गेस्ट आर्टिस्ट रुतुजा माली द्वारा चित्रित डूडल में दिवंगत संगीतकार को हारमोनियम बजाते हुए दिखाया गया है। भूपेंन हजारिका ने सैकड़ों फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया था साथ ही साथ तमाम गानों में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। उनको कविताओं, रचनाओं और कुछ मशहूर असमिया फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। खासतौर से उनका गाना 'दिल हुम-हुम करे' और 'गंगा तू-ओ गंगा बहती है क्यों', बहुत मशहूर हैं।