शेयर किया विरोध का वीडियो
सोना मोहपात्रा ने अपने ट्विटर हेंडल से एक वीडियो शेयर किया है जो कथित तौर पर आलिया और रणबीर के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन का है। इस वीडियो को साझा करते हुए सिंगर सोना मोहपात्रा ने लिखा- ये बहुत बहुत गलत है इसके बाद उन्होंने इंडिया हैशटैग का भी यूज किया और आगे लिखा आइए ओक्लोक्रेसी में न उतरें; मोव रूल (भीड़ का शासन) स्थापित करने के लिए बीमार और खतरनाक मिसाल और किसी भी तरीके से कुछ भी वीरता नहीं कहा जा सकता। हालांकि उन्होंने जिस यूजर का ट्वीट कोट किया है, उसने भी आलिया और रणबीर को ट्रोल किया है।
सोना मोहपात्रा की इस पोस्ट पर लोग मिली जुली प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- "बॉलीवुड चुनिंदा तरीके से नाराजगी जताएगा। लेकिन यह ऐसा कुछ नहीं है जो भारत में नया हो। कुछ दिन पहले ही कंगना को कृषि कानून के प्रदर्शनकारियों ने रोका था।" इसी तरह से एक अन्य ने लिखा- "क्या आप वास्तव में सोचते हैं कि बीफ वालों को भगवान शिव के मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जानी चाहिए? आपको 'नंदी' याद रखना चाहिए।"