बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच और उनके पति पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह माता- पिता एक बेटे के बन चुके हैं। अभिनेत्री ने मंगलवार रात अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। इस बारे में जानकारी देते हुए क्रिकेटर युवराज सिंह ने ट्विटर पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। युवराज सिंह के इस जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर करते ही हाल ही में माता- पिता बने इस कपल को बधाइ मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। कपल को इस खास मौके पर मनोरंजन जगत से लेकर खेल जगत तक के सबी लोगो मुबारकबाद दे रहे हैं।
इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता और जूनियर बच्चन के नाम से मशहूर एक्टर अभिषेक बच्चन ने कपल को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया, बहुत- बहुत बधाई। वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री ने भी हेजल कीच के इंस्टाग्राम पर किे पोस्ट पर कपल को बधाई देते हुए लिखा,ओएमजी बधाई हो। नेहा धूपिया ने भी कमेंट किया, बधाई हो मम्मी और डैडी।