फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Golmaal 5: रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 5' में नजर आएंगे शरमन जोशी? एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Fri, 23 Jun 2023 09:03 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता शरमन जोशी ने फैंस के लिए एक खुशखबरी साझा की है। एक्टर ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि वह 'गोलमाल 5' में नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
शरमन जोशी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बात अगर कॉमेडी फिल्म की हो तो साल 2006 में आई रोहित शेट्टी की सुपरहिट फिल्म 'गोलमाल' को कैसे भूला जा सकता है। सिनेमाघरों में दर्शकों ने इस फिल्म को काफी प्यार दिया, जिसकी बतौलत फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी। इसके अलावा लोगों ने गोलमाल की फ्रेंचाइजी फिल्मों को भी काफी पसंद किया है।

विज्ञापन

शरमन जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
शरमन जोशी ने शेयर की खुशखबरी!
इस बीच खबर है कि फिल्म के अभिनेता शरमन जोशी ने फैंस के लिए एक खुशखबरी साझा की है। गोलमाल एक्टर ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि वह रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल 5 में नजर आ सकते हैं।
 

शरमन जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

गोलमाल 5 में आएंगे नजर?
जी हां, इंटरव्यू में जब उनसे उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में पूछा गया, तब अभिनेता ने कहा कि वह रोहित की कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल 5' का हिस्सा बन सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब एक्टर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ एक एड फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तब इस बारें में उनकी बात उनसे हुई थी। 

RARKPK: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए रणवीर-आलिया ने वसूली मोटी रकम, बाकी स्टार्स ने चार्ज की इतनी फीस

विज्ञापन

शरमन जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
इस वेब सीरीज का हैं हिस्सा 
वर्कफ्रंट की बात करें तों, शरमन जोशी और  मोना सिंह अभिनीत 'कफस' की स्ट्रीमिंग 23 जून से सोनी लिव पर शुरू हो गई है। इस वेब सीरीज का निर्देशन साहिल संघा ने किया गया है। बता दें कि एक्टर ने इस सीरीज से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है।

यह भी पढ़ें-  Anil Kapoor: अनिल कपूर के हिंदी सिनेमा में 40 वर्ष पूरे, एक्टर ने वो सात दिन की क्लिप साझा कर लिखा इमोशनल नोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें