फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर 'बॉस इज बैक' ट्रेंड होने लगा है। एक यूजर ने लिखा, 'बॉस इज बैक विद गॉडफादर। चिरंजीवी के फैंस के लिए यह किसी दावत से कम नहीं है। जयम मोहनराजा ने एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाई है। फिल्म में चिरंजीवी का अलग ही स्वैग देखने को मिल रहा है। #ब्लॉकबस्टरगॉडफादर'। वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'फिल्म में भाई के कैमियो को पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। यही वजह है कि हम उन्हें बाप ऑफ मास कहते हैं।'