फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह फिल्म खोलेगी नकली बाबाओं की हकीकत

Sat, 19 Jul 2014 02:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड में एक दिलचस्प फिल्म बन रही है। यह फिल्म नकली बाबाओं की काली करतूत खोलकर सबके सामने लाएगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर बनी हिन्दी फीचर फिल्म ग्लोबल बाबा बन कर तैयार है। फिल्म के अक्तूबर-नवंबर में रिलीज होने की संभावना है। फिल्म के गीत और कहानी सूर्य कुमार उपाध्याय ने लिखी है।

फिल्म की कहानी अपराध जगत से जुड़े एक ऐसे शातिर अपराधी की है । जो एनकाउंटर से बचने के लिए धर्म का चोला ओढ़ कर लोगों की भावनाओं से खेलता है और अकूत धन का मालिक बन बैठता है। फर्जी बाबाओं पर लोगों के अंधविश्वास पर कटाक्ष करती इस फिल्म ने संदेश देने की कोशिश की है कि आपकी आस्था इतनी सस्ती नहीं कि ढोंगी बाबाओं की भेंट चढ़ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म में ग्लोबल बाबा का किरदार अभिमन्यु सिंह निभाया है । अभिमन्यु सिंह इससे पहले गुलाल और रक्तचरित्र में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं । सबसे मजेदार बात ये हैं कि निर्माता विजय बंसल ने भी फिल्म में अग्रवाल जी के तौर पर अहम किरदार निभाया है । गैंग ऑफ वासेपुर फेम पंकज त्रिपाठी ने फिल्म ग्लोबल बाबा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

फिल्म में संजय मिश्रा और रवि किशन के अलावा अखिलेन्द्र मिश्रा ने भी अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरे हैं । फिल्म का निर्देशन एम एस तिवारी ने किया है।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें